25 APRTHURSDAY2024 5:06:56 AM
Nari

जागरूकता जगाएं, कैंसर से मुक्ति पाएं

  • Updated: 04 Feb, 2017 04:44 PM
जागरूकता जगाएं, कैंसर से मुक्ति पाएं

सेहतः कैंसर ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं जोकि जायज भी है लेकिन कैंसर का अगर समय पर इलाज करवाया जाए तो उससे पूरी तरह मुक्ति संभव हैI बस समस्या ये आती है कि लोग इसके बारे में उतने जागरूक नहीं है। आइए इस कैंसर डे पर हम कुछ ऐसे कैंसर से जुड़े कुछ फैक्ट्स की जानकारी देते हैं जोकि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में बहुत ही कारगर साबित होंगे।

- अगर आपके शरीर पर कोई तिल है और अचानक ही आपको उसके साइज, कलर या फिर शेप में कोई चेंज नजर आए तो उसकी जांच जरूर करवाएं ,क्योंकि ऐसा मेलेनोमा कैंसर के कारण भी हो सकता है।

- इस बारे में मैत्री डाइअग्नास्टिक की एमडी और पैथेलॉजिस्ट डॉ मैत्रेयी रॉय,(अंबाला शहर, हरियाणा) का कहना है कि आपके शरीर से कोई भी टिशु रिमूव किया जाए ( जैसे स्टोन की वजह से गॉल ब्लैडर निकलना)तो उसे जांच के लिए किसी अच्छे व अनुभवी पैथॉलॉजिस्ट के पास ज़रूर भेजें। यह बहुत ही जरूरी है क्योंकि जांच से अगर उसमें कैंसर जैसा कोई लक्षण है तो उसकी पहचान उसके आरम्भिक चरण में ही हो जाएगी जिससे उसका सही समय पर उपचार करके व्यक्ति को पूरी तरह से स्वास्थ्य किया जा सकता है।

- ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला ऐसा कैंसर है जो उनको बहुत अधिक प्रभावित करता है। इसलिए महिलाओं के लिए यह बहुत ही आवश्यक है कि जैसे ही उनके ब्रेस्ट में किसी भी प्रकार की स्वेलिंग, निप्पल पर रेडनेस या फिर दर्द जैसी कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि ये लक्षण ब्रेस्ट कैसर की वजह से भी हो सकता है।


                                                                                                                                                                  - ऋचा कश्यप

Related News