25 APRTHURSDAY2024 1:31:38 AM
Nari

हैल्दी रहना है तो न खाएं ये चीजें

  • Updated: 30 Mar, 2017 05:37 PM
हैल्दी रहना है तो न खाएं ये चीजें

पंजाब केसरी(सेहत): अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी है कि अपने खाने की ध्यान रखा जाए। कुछ लोग अपने खाने की बजाए एक्सरसाइज पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन जब तक खान-पान ही अच्छा नहीं होगा सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। बाजार में बिकने वाले कुछ आहार फाइबर,प्रोटीन,विटामिन और मिनरल्स युक्त तो होते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। जिससे बॉडी को न्यूट्रीशियंस पूरी तरह से नहीं मिल पाते। ये स्वास्थ्य को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। आप भी इस परेशानी में हैं कि आखिर क्या खाया जाए तो डाइटिशियंस की सलाह जरूर लें ताकि हैल्दी रहा जा सकता है। 

हैल्दी रहने के लिए न खाएं ये चीजें

1. मिल्क फ्लेवर
सुबह नाश्ते के साथ अगर दूध में कुछ फ्लेवर मिला कर खाते हैं तो यह जान लें कि इसमें कुछ खास न्यूट्रीरिशियंस नहीं होता। इसमें फ्लेवर को अच्छा बनाने के लिए शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है। 

2. फ्रोजन फूड
समय की कमी के कारण आजकल लोग फ्रोजन फूड का इस्तेमाल बहुत करते हैं। इससे खाना बनाने में तो कम समय लगता है लेकिन इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। प्रोसेस्ड फूड को ज्यादा समय तक ठीक रखने के लिए इनमें प्रिजरवेटिव भी मिलाया जाता है।जिससे खाने में प्रोटीन और फाइबर की हो जाती है। 

3. आइसिंग बेकरी फूड
केक और पेस्ट्री के ऊपर आइसिंग लगी होती है। इससे खाने से शरीर में शूगर लेवर बढ़ जाता है। जिससे खाने से सेहत को नुकसान होता है। 

4. मक्खन
बाजार का बना हुआ मक्खन खाने से न्यूट्रीशियंस की कमी हो जाती है। इसमें अनहैल्दी फैट होते हैं जो बुरे कोलैस्ट्राल को बढ़ाते हैं। बाजार का नकली मक्शन खाने की बजाय घर पर बना मक्खन ही खाएं। 

5. तला हुआ खाना
तला हुआ खाना खाने के से फैट बढते हैं। कई बार तो तले हुए खाने में बार-बार दोबारा खाना तलने से सेहत बिगड़ती है। इसकी जगह पर आप सलाद,घर पर बना सूप और अंकुरित दालें खाएं। 
 

Related News