20 APRSATURDAY2024 11:49:01 AM
Nari

अंधविश्वास! लाल पैन से लिखते ही होगी मौत

  • Updated: 17 Jan, 2017 07:11 PM
अंधविश्वास! लाल पैन से लिखते ही होगी मौत

लाइफस्टाइल: हर देश की अपनी मान्यताएं और परंपराएं होती हैं। कहीं पर बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है तो कहीं पर किसी रंग को अच्छा नहीं समझा जाता। आज हम जिस अंधविश्वास की बात कर रहे हैं वो है लाल स्याही से लिखना। जी हां यह सच है कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर लाल स्याही से कुछ भी लिखना सख्त मना है। माना जाता है कि लाल रंग से किसी का नाम लिखने पर उसकी मौत हो जाती है। आइए जानें आखिर कौन-सा है यह देश



दक्षिण कोरिया दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहां पर लाल रंग से लिखने की सख्त मनाही है। यहां पर लाल रंग की कलम को बच्चों से भी बचा कर रखा जाता है। इसके पीछे यह मान्यता है कि जब लाल पैन से किसी का नाम लिखा जाता है तो उसका मृत्यु हो जाती है। इसी अंधविश्वास के चलते लोग लाल पैन का इस्तेमाल ही नही करते। यह मान्यता यहां पर नई नहीं है। लाल पैन न इस्तेमाल करने की यह परंपरा यहा पर सदियोें पुरानी है।



हम यह तो नहीं जानते कि लाल स्याही से लिखने पर किसी की मौत कैसे हो सकती है लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि दक्षिण कोरिया दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो इस तरह के अंधविश्वास से ग्रस्त है। यहां पर कुछ लोग तो लाल स्याही से नाम लिखना तो दूर कुछ भी लिखना अशुभ मानते हैं। 
 

Related News