24 APRWEDNESDAY2024 9:25:54 PM
Punjab

बादल ने खालिस्तान लहर के समय जलाई थीं संविधान की कापियां :अमरेन्द्र

  • Updated: 22 Nov, 2015 10:06 AM
बादल ने खालिस्तान लहर के समय जलाई थीं संविधान की कापियां :अमरेन्द्र
 जालंधर(धवन): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल द्वारा कांग्रेस पर गर्मदलीयों व राष्ट्रविरोधी शक्तियों को समर्थन देने के लगाए गए तमाम आरोपों को खारिज करते कहा है कि वह अपनी सरकार की विफलताओं का दोष कांग्रेस पर मढऩे की कोशिशें कर रहे हैं ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस को सुखबीर बादल से देशभक्ति व राष्ट्रवाद का सबक लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखबीर के पिता व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश  सिंह बादल ने खालिस्तानी लहर के दौरान भारतीय संविधान की कापियां जलाई थीं।

 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस का सरबत खालसा से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल तो बरगाड़ी में पुलिस फायरिंग से प्रताडि़त सिख परिवारों का हालचाल पूछने गए थे।  
सुखबीर द्वारा सरबत खालसा में पारित राष्ट्रविरोधी प्रस्तावों को लेकर सबूत होने के दावे पर टिप्पणी करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि  सुखबीर गृह मंत्री हैं।

क्या उनकी जिम्मेदारी सिर्फ कांग्रेस पर आरोप लगाने से ही खत्म हो जाती है, बेहतर होगा कि सुखबीर को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 
 

Related News