23 APRTUESDAY2024 3:49:24 PM
Nari

सिर्फ बालों को ही नहीं, कंडीशनर के हैं और भी कई फायदे

  • Updated: 03 Apr, 2017 01:59 PM
सिर्फ बालों को ही नहीं, कंडीशनर के हैं और भी कई फायदे

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : कंडिशनर जिसे हम लोग आमतौर बाल धोने के बाद बालों को मुलायम और सुंदर बनाने के लिए लगाते हैं। इसको हम बालों के इलावा घर पर और भी कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस कंडिशनर के गजब के ये फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में ही बताने जा रहे हैं कि आप इनको किस-किस चीज में इस्तेमाल कर सकती हैं।


1. शेविंग क्रीम 
आमतौर पर लड़कियां बालों को हटाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल करती है। जिसके लिए आप शेविंग क्रीम की जगह कंडिशनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपको एक बेहतरीन और बिल्कुल साफ शेव मिलेगी और बाद में बाल भी तीखे नहीं आएंगे।


2. लैदर प्रोडक्ट क्लीनर 
लैदर के बैग, शूज, जैकेट या कवर पर किसी तरह का कोई दाग लग गया है तो आप कंडिशनर की मदद से इसको साफ कर सकती हैं। इसके लिए बस आप उस हिस्से पर थोड़ा सा कंडिशनर लगाएं। फिर इसे रगड़ें। ऐसा करने से लैदर से बनी हुई चीज साफ होकर चमक उठेगी।


3. पौधों में चमक लाए
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर के पौधे हर वक्त चमके तो आप इन पानी और कंडिशनर का मिश्रण छिड़कें। इससे पत्तों और धूल के बीच एक परत बन जाती है। जिसके कारण पौधों में चमक बनी रहती है और पत्ते एकदम साफ नजर आते हैं।


4. ज्यूलरी साफ करें
नई चांदी देखने में कितनी दूध जैसी चमकती है, लेकिन धीरे-धीरे यह वक्त के साथ काली पड़ने लगती है। आप जान लें कि कंडिशनर की मदद से आप अपनी काली पड़ी ज्यूलरी को भी चमका सकती हैं। पहले आप इस पर थोड़ा सा कंडिशनर लगाकर साफ करें। उसके बाद मुलायम कपड़े की मदद से इसे रगड़े। ऐसा करने से ये काली नहीं पड़ेगी।


5. फंसी हुई चेन को खोलें
अक्सर जींस य़ा जैकेट की जिप अटक जाती हैं। ऐसे में आप एक रूई के फाहे पर थोड़ा या कंडिशनर लगाकर अटकी हुई चेन को सही कर सकते हैं। ऐसा करने से यह दोबारा सही से चलने लगेगी।


6. खिड़की और दरवाजें
देखा जाता है कि कई बार खिड़की और दरवाजों के कब्जों से आवाजें आने लगती हैं। ऐसे में आपको इन आवाजों को रोकने के लिए उसके कब्जों में सिर्फ कंडिशनर को लगाना है। जिससे आपको इन आवाजों से राहत मिल जाएगी।


7. मेकअप ब्रश क्लीनर
मेकअप के ब्रश को भी समय-समय पर साफ करते रहना पड़ता है। जिससे उनमें खुर्दरापन आ जाता है। वहीं अगर आप अपने ब्रश को एकदम मखमली और कोमल बनाना चाहती हैं, जिससे त्वचा पर लगाने के बाद एकदम अलग मखमली अहसास हो तो इसके लिए आप गीले ब्रश में थोड़ा सा कंडिशनर लगाइए और मखमली अहसास पाइए।

Related News