पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): घर की शोभा बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग पेड़-पौधों को लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि एक तो इससे घर हरा-भरा दिखता है और दूसरा यह वातावरण को हमेशा फ्रैश बनाएं रखते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें लगाकर आपका घर खूबसूरत तो लगेगा ही साथ में आप काफी ठंडा भी महसूस करेंगे। इन पौधों को लगाने की सबसे खास बात तो यह है कि इन्हें ज्यादा पानी की आवश्यता नहीं पड़ती। ये पौधे हमेशा घर के माहौल का ठंडा बनाएं रहते हैं।
1. एलोवेरा
यह एक ऐसा पौधा है जो आपको बुरे से बुरे सनबर्न से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह आसपास के माहौल को ठंडा बनाएं रखता है।
2. नाग पौधा
इस पौधे को काफी कम धूप की जरुरत होती है साथ ही इसे जिंदा रहने के लिए भी कम पानी चाहिए होता है। यह पौधा घर के वातावरण को तरोताजा और ठंडा बनाएं रखता है।
3. एरिका पाम ट्री
एरिका पाम हवा से बेंजीन, फार्मलाडिहाइड और ट्राइक्लोरोथिलीन को हटाता है और उसे शुद्ध बनाता है। इसके साथ-साथ यह घर को भी ठंडा रखता है।
4. वीपिंग फिग ट्री
इस पौधे को घर पर रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे घर का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री होना चाहिए। सूर्य की सीधी किरणों से भी इस पौधे को बचाना चाहिए।
5. फर्न
यह पौधा न सिर्फ आपके आसपास के वातावरण को ठंडा रखता है बल्कि हवा को नमी भी प्रदान करता है। यह हवा शुद्धिकरण के लिए एक बेहतर पौधा माना जाता है।