25 APRTHURSDAY2024 9:36:28 PM
Nari

होंठों को चबाने के अलावा ये 5 आदतें बिगाड़ रही हैं आपकी Beauty!

  • Updated: 11 May, 2018 05:30 PM
होंठों को चबाने के अलावा ये 5 आदतें बिगाड़ रही हैं आपकी Beauty!

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़के और लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर कई बार अंजाने में की गई कुछ गलतियां हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन बातों को मानना मुश्किल है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि ये आदतें आपकी खूबसूरती को खराब कर रही हैं।आज हम आपको आपकी उन आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी पर्सैल्टी को खराब कर रहा है। 
 

1. मुहांसों को छेड़ने के नुकसान
चेहरे पर निकले हुए मुहांसों को कभी खरोचा या फोड़ना नहीं चाहिए। मुहांसो को फोड़ने से तरल पदार्थ बाहर निकलता है। वह पानी चेहरे के जिस भी हिस्से पर लगता है। वहां पर मुहांसे निकलने का डर बना रहता है। जो आपको चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देता है। 

 

2. गुस्से से देखाना या घूरना 
कुछ लोग बोलने से ज्यादा अपने चेहरे के भावों से अपनी बात कहना पसंद करते हैं। अगर आप भी एेसा करते हैं तो तुरंत इस चीज को करना बंद कर दें क्योंकि चेहरा बनाते समय जो लाइने आपके माथे पर बनती हैं। वह धीरे-धीरे गहरी होती चली जाती है। इस तरह बहुत जल्दी चेहरे पर झुर्रियां आने लग जाती हैं। 

 

3. नाखून चबाना
नाखून चबाने से भी आपकी परसनैल्टी खराब हो जाती है। इसके साथ ही नाखूनों में किटाणु होते हैं। इनको चबाने से बहुत आसानी से गंदगी हमारे शरीर में चली जाती है। 


4. मेकअप के साथ सोना
रात को मेकअप के साथ सोने से भी चेहरे की त्वचा खराब हो जाती है। मेकअप न हाटाने से वह पॉर्स के अंदर चला जाता है। इससे ही मुंहासे निकलने शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही चेहरे की स्किन भी डल पड़ जाती है। 


5. गंदी मेकअप ब्रश बार-बार यूज करना
गंदी मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से उस पर जमें किटाणु और बैक्टीरिया चेहरे पर लग जाते हैं। जो चेहरे को खराब करने का काम करता है। फेस की स्किन को हैल्दी रखने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर ब्रश, मेकअप को जरूर साफ करे। 


6. होंठों को चबाना
होंठों को चबाना नर्वस होने का साइन होता है। होंठों को चबाने से कई बार उनसे खून भी निकलने लगता है। इससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इसके साथी ही होंठों पर लगे कट देखने में बहुत गंदे लगते हैं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News