19 APRFRIDAY2024 2:14:16 PM
Nari

अजूबे से कम नहीं यह समुद्र, घंटों तैरने के बाद भी नहीं डूबता कोई इंसान

  • Updated: 29 Apr, 2018 05:20 PM
अजूबे से कम नहीं यह समुद्र, घंटों तैरने के बाद भी नहीं डूबता कोई इंसान

दुनियाभर में ऐसे कई प्राकृतिक अजूबे मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी ने सुना हो। ऐसे बहुत से अजूबे अपनी सुंदरता और अलग खासियत के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आज हम आपको इजराइल के एक ऐसे ही सागर के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि किसी अजूबे से कम नहीं है। इस प्राकृतिक अजूबे को देखने के लिए और फैमिली के साथ एंजॉय करने के लिए कई टूरिस्ट आते हैं। इसका कारण यह है इस समुद्र में घंटों तैरने के बाद भी कोई इंसान डूबता नहीं। आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां आकर भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ ओर बातें।

PunjabKesari

इजराइल में मौजूद मृत सागर या डेड सी किसी अजूबे से कम नहीं माना जाता। मृत सागर दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह पर फैला समुद्र है। यह समुद्र 48 मील लंबा, 15 मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग 1,375 फुट गहरा है। मृत सागर समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है।

PunjabKesari

वैसे तो हर समुद्र का पानी खारा होता है लेकिन इसका पानी दूसरे समुद्रों की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा खारा है। यही कारण है कि इसका नाम मृत सागर पड़ा। दरअसल इसका पानी इतना ज्यादा खारा है कि इसमें न कोई जीव जीवित नहीं रह सकता लेकिन इसमें नहाने से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं।

PunjabKesari

इस समुद्र में न डुबने के कारण यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाता जा रहा है। इसमें लोग गोते लगाकर खूब मजे लेते हैं। इस समुद्र में नमक के टीलों को साफ तौर पर देखा जा सकता है जिसका लोग खूब आनंद लेते हैं। यहां की एक और खास बात यह है कि आप पानी में बैठकर कोई भी काम या फिर खा भी सकते हैं। पानी में तैरते हुए अखबार, मैगजीन या कोई बुक्स पढनी हो तो भी यह एकदम सही स्थान है।

PunjabKesari

3 साल पुराने इस समुद्र का घनत्व इतना ज्यादा है कि इसमें पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर है। इसी कारण आप इस समुद्र में डूब नहीं सकते हैं। इस पानी में तैराकी करने के साथ-साथ लोग यहां के खूबसूरत नजारों का मजा लेने भी आते हैं। मृत सागर में पानी का मुख्य जरिया आसपास के नेचुरल तालाब और जॉर्डन नदी है।

PunjabKesari

1960 के दशक के बाद इस जलाशयों के पानी का रास्ता बदल दिया गया और नदी में भी पाइपलाइन डाल दी गई। इसके जरिए पानी इजरायल पहुंचने लगा। इस तरह डेड सी के लिए पानी का सोर्स लगभग खत्म हो चुका है। इसका पानी खत्म होने का एक बड़ा कारण मिनरल इंडस्ट्री भी हैं, जो उस क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हैं। ये इंडस्ट्री डेड सी के पानी का इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में करते हैं। अगर इसे अभी संरक्षित नहीं किया गया, तो एक दिन पूरा सागर गायब हो जाएगा।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News