नए साल की शुरुआत करने के लिए बहुत से लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। बॉलीवुड की बहुत सी डीवाज भी नए साल को मनाने के लिए देश से बाहर गई हुई है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाइयां भी दे रहा है। साल 2017 की सबसे चर्चित जोड़ी यानि विराट-अनुष्का भी इस समय साउथ अफ्रिका में हैं। हाल ही में अनुष्का ने पति विराट के साथ सेल्फी शेयर की और नए साल की बधाई दी।
इस फोटो में यह नव विवाहित जोड़ा बहुत अच्छा लग रहा है। विराट ने इस दौरान ग्रे टी शर्ट और अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी। इसके साथ दोनों ने शेड्स लगाएं हुए हैं। इससे पहले दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी और इसके बाद पहली रिसेप्शन पार्टी दिल्ली तो दूसरी मुबंई में की थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP