लड़का हो या लड़की हर कोई बॉलीवुड स्टार के ड्रैसिंग स्टाइल को फॉलो करता है। एयरपोर्ट स्टाइल हो या फिर रेड कार्पेट बॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइल हमेशा स्टाइलिश होता है। एयरपोर्ट पर आए दिन बॉलीवुड स्टार स्पॉट होते रहते है। हाल में अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर और कृति सनेने स्पॉट हुई।
अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डैनिम की जींस वियर की हुई थी और साथ में जैकेट कैरी की थी। इसी के साथ उन्होंने स्नीकर्स पहने थे। अपनी लुक को पूरा करते हुए अनुष्का ने शेड्स लगाए हुए थे। वहीं, कृति सनेन भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। कृति ने ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप जंपसूप पहना था। जंपसूट के साथ कृति ने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।
वहीं, श्रद्धा कपूर भी कूल लुक में नजर आईं। उन्होंने लाइट टॉप के साथ पैंट वियर की थी और साथ में श्रग कैरी किया हुआ था। फुटवियर में श्रदा ने स्नीकर्स वियर किए।