25 APRTHURSDAY2024 7:09:18 PM
Nari

Angoori Rasmalai खिलाकर करें मेहमानों को खुश

  • Updated: 28 Jul, 2017 04:40 PM
Angoori Rasmalai खिलाकर करें मेहमानों को खुश

कुछ नमकीन खाने के बाद मिठाई खाना तो लाजमी है। अगर घर में मेहमान आए हो तो मिठ्ठा बनाना भी जरूरी बन जाता है। इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है रसमलाई। इसको बहुत से लोग बड़े खुश होकर खाते है। अगर आप भी रसमलाई खाने के शौकीन है तो इस बार अंगूरी रसमलाई बनाएं। आइए जानते है इसको बनाने की विधि। 


सामग्री

- 3 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 बड़े चम्मच नींबू का रस 
- 3 छोटे चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2-3 इलायची (क्रश की हुई)
- 1 चुटकी बेकिंग पाउडर
- 1 चुटकी केसर
- स्वादानुसार चीनी
- 5 कप पानी
- 2 चम्मच काजू (बारीक कटे हुए)
- 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 चुटकी पीला रंग (खाने वाला)

(गार्निश के लिए)

- गुलाब की पत्तियां
- काजू
- बादाम
- पिस्ता

विधि 

- सबसे पहले दूध को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। उबाल आने के बाद इसे उतार लें। 
- इसके बाद दूध में नींबू का रस मिलाएं। 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। अब मलमल के कपड़े में पनीर छान लें। फिर इस कपड़े को कम से कम 1 घंटा लटकाकर रख दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाएं। 
- अब भारी कड़ाही में 1 लीटर दूध गर्म करें और इसमें पीला रंग और केसर मिला लें।  
- दूध को तब तक पकाएं जब तक आधा न हो जाएं। इसके बाद इसमें चीनी, काजू मिला लें। 
- फिर इसमें गुलाब जल और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिलाएं। 
- अब छेना कपड़े से निकाल लें। इसपर कॉर्न फ्लोर और बेकिंग पाउडर मिलाकर छेने को अच्छी तरह से रगड़ें। 
- अब इसके साथ छोटी-छोटी अंगूर के बराबर गोले बना लें और ढेड कप चीनी और पानी को प्रैशर कूकर में रख दें। जब चाशनी में बुलबुले आ जाए तो बनाएं हुए गोलो को इसमें डाल दें। 
-  अब कूकर का ढ़कन लगा दें और 2 सीटी लगवाएं। अब इसको केसर वाले दूध में मिक्स कर लें। 
- अब इसे गुलाब की पत्तियों, काजू, बादाम, पिस्ता आदि डालकर गार्निश करें।


 

Related News