25 APRTHURSDAY2024 5:06:51 PM
Nari

अजीब जगहें, मगर यहां रहने का मजा है कुछ अलग!

  • Updated: 03 Feb, 2017 04:59 PM
अजीब जगहें, मगर यहां रहने का मजा है कुछ अलग!

ट्रैवलिंग: हर किसी का सपना होता है कि वह पूरी दुनिया की सैर करें। इसीलिए हम घूमने-फिरने का कोई मौका नहीं छोड़ते है लेकिन सबसे पहली टेंशन होती है कि जिस जगह हम घूमने के लिए जा रहे है, वहां टिकेंगे कहां, अगर कोई होटल रहने के लिए मिल भी गया तो वह कैसा होगा। होटल ही ऐसे जगह होती है, जो सफर को  और सुहाना बना देती है। आज हम आपको दुनिया के कुछ देशों के होटल के बारे में बताने जा रहे जो आपके  सफर को यादगार बना देंगे। यहां रहकर आपको काफी अच्छा भी लगेंगा।  

 

1. Sand Hotel on Weymouth Beach

इंग्लैंड के Weymouth Beach पर  बना यह होटल समुद्र के चारों तरफ रेत की चादर से बना है।इस सैंड होटल को दुनिया के चुनिन्दा आर्टिस्ट्स ने एक हफ्ते की मेहनत के बाद 1,000 टन रेत से बनाया हैं। इस होटल में इसमें बेड से ले कर लॉउन्ज, सब रेत का बना हुआ है। 

2. Waldseilgarten Höllschlucht in Bavaria

जर्मनी की रोमांच से भरपूर जगहों में Bavaria भी एक है। यहां का Waldseilgarten Höllschlucht भले ही एक रात के 300 डॉलर लेता हो, कपल्स के लिए यह होटल काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि उनकी रात किसी पहाड़ी पर लगे पेड़ की टहनी से लटकते हुए गुजरती है। 

3. Manta Underwater Room in Zanzibar

अनोखे स्टाइल से बना यह होटल महंगा तो है पर अपनी अलग पहचान भी बनाये हुए है। यहां आपको समुद्र के बीच रात गुजारने का मौका मिल सकता है। 

4. Ice Hotel in Sweden

स्वीडन के Kiruna से 13 किलोमीटर दूर 6000 स्क्वेयर मीटर में फैले Ice Hotel में जाने का सबसे सही समय नवम्बर है, जो अपने आस-पास के माहौल को और भी ज्यादा ठंडा बना देता है। कपल्स के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है। 

5. skylodge hotel

यह होटल पेरू की सैक्रेड वैली में 400 फुट ऊंची पहाड़ी पर बना दुनिया के सबसे खतरनाक होटलों में से एक है। नटुरा वाइव कम्पनी(Natura Vive) ने पहाड़ी पर इस तरह के तीन ट्रांसपेरेंट पॉड बनाए गए हैं, जिनमें आठ लोग सो सकते हैं। पहाड़ी से सटकर बने इन पॉड्स तक एक जिपलाइन के सहारे पहुंचा जा सकता है। 

Related News