16 APRTUESDAY2024 2:29:31 PM
Nari

सभी लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाती हैं ये बातें

  • Updated: 13 Jul, 2017 09:33 AM
सभी लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाती हैं ये बातें

लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल होता है। उनके दिमाग में कब क्या आए यह एक रहस्य की तरह होता है। अक्सर लड़का-लड़की जब रिश्ते में बंधते हैं तो लड़कियां शुरूआत में अपने कुछ सीक्रेट्स पार्टनर को नहीं बताती ताकि रिश्ते में कोई बाधा न आए। आइए जानिए लड़कियां अपने कौन-सी बातों को छिपा कर रखती हैं।

मेकअप की आदत
लड़कियां अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। उनका हर महीने मेकअप पर ही काफी खर्चा हो जाता है लेकिन इस बात के बारे में वे अपने पार्टनर को नहीं बताती और अपने चेहरे की सुंदरता को प्राकृतिक बताती है। 
हर लड़के पर क्रश
कुछ लड़कियों को हर दूसरे दिन किसी न किसी हैंडमस लड़के पर दिल आ जाता है। किसी पार्टी या ऑफिस में साथ में काम करने वाले क्लीग्स की तरफ आकर्षित हो जाना लड़कियों के लिए आम बात है लेकिन इस बात के बारे में वे अपने पार्टनर को कभी नहीं बताती।
रिश्ते में दबाव
सभी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ रिश्ते में बंधना नहीं चाहती और खुद पर किसी भी तरह का दबाव पसदं नहीं करती लेकिन यह बात वह अपने पार्टनर को नहीं बताती क्योंकि यह बात उनके पार्टनर को पसंद नहीं आती और वे ऐसे रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाते।
पहले भी था रिश्ता
आजकल सभी लड़का-लड़कियों के शादी से पहले किसी दूसरे से संबंध होते हैं लेकिन यह बात लड़कियां अपने पार्टनर को नहीं बताती। अगर लड़कियों से यह बात पूछी भी जाए तो भी वे कभी सच नहीं बोलती।
 

Related News