16 APRTUESDAY2024 7:45:30 PM
Nari

आलिया ने दादी के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

  • Updated: 24 Jan, 2018 03:47 PM
आलिया ने दादी के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

माता -पिता के बाद बच्चे सबसे ज्यादा दादा- दादी के नजदीक होते हैं। उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह हमेशा यही चाहते हैं कि उनके पोता- पोती कामयाब इंसान बने। अगर दादी और पोती के रिश्ते की बात करें तो उनका रिश्ता बेहद खास और प्यारा होता है। पोती जो बातें अपनी मां के साथ शेयर करने से डरती है उन्हीं बातों को वह दादी के साथ बिना डरे शेयर कर लेती है। एेसा ही रिश्ता बॉलीवुड की बबली गर्ल यानि आलिया भट्ट भी अपनी दादी के साथ रखती हैं।
 

 

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

हाल ही आलिया ने अपने सोशल अकाउंट पर दादी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी दादी के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रहीं है। इस तस्वीर को देखकर यह बात साफ हो जाती है कि आम हो या सेलिब्रिटी हर लड़की के लिए उसकी दादी बेहद खास होती है।
 

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972) on

इनमें से एक फोटो में आलिया अपनी दादी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें देख कर पुरानी यादों को ताजा कर रहीं है। इस फोटो तो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन दिया है में  ‘ग्रैंडमा डे’ यानि दादी का दिन। आलिया के साथ उनकी दादी की यह फोटो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News