19 APRFRIDAY2024 4:51:29 AM
Nari

ऐश्वर्या के 10 फीट लंबी केप गाउन को बनाने में लगे थे 3000 घंटे!

  • Updated: 14 May, 2018 12:20 PM
ऐश्वर्या के 10 फीट लंबी केप गाउन को बनाने में लगे थे 3000 घंटे!

ऐश्वर्या राय पिछले 16 साल से कांस में शिरकत कर रही हैं। 71वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने अपनी पहली रेड कारपेट लुक से लोगों का दिल जीता। अपनी पहली रेड कारपेट लुक के लिए ऐश्वर्या ने डिजाइनर माइकल सिनको का आउटफिट चुना। उन्होंने केप बटरफ्लाई गाउन पहना था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।


कांस में ऐश्वर्या के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद भी किया। उनके इस गाउन की खास बात यह थी कि इसे तैयार करने में 3000 घंटे यानि की 125 दिन लगे। ऐश्वर्या के इस गाउन की लंबाई करीब 10 फीट है। गाउन पर हैवी एम्बॉइडरी की हुई थी। इसी के साथ गाउन पर  इंट्रिकेट सिल्क, थ्रेडवर्क और स्वरोस्की क्रिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया।


आपको बता दें कि रेड कारपेट पर उतरने से पहले ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ दिखीं। इस दौरान आराध्या ने रेड गाउन वियर किया था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News