19 APRFRIDAY2024 5:05:56 PM
Nari

पाउडर ब्लू गाउन में ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

  • Updated: 14 May, 2018 10:12 AM
पाउडर ब्लू गाउन में ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फेस्टिवल में अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीता। कांस फेस्टिवल में अपने दूसरे रेड कारपेट लुक के लिए ऐश्वर्या ने पाउडर ब्लू ग्लिटर स्ट्रेपलेस गाउन चुना।

 

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on


एेश्वर्या ने डिजाइनर Rami Kadi का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। गाउन के साथ उन्होंने हेयरबन किया हुआ था। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने सिंपल इयररिंग पहने थे। डार्क आई मेकअप और पिंक लिप शेड एेश्वर्या के लुक को पूरा कर रहा थे। एेश्वर्या की इस लुक को लोगों ने खूब पसंद किया। 

 

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on


आपको बता दें कि कांस में पहले दिन एेश्वर्या बटरफ्लाई गाउन में दिखीं। रेड कारपेट पर उतरने से पहले ऐश को बेटी आराध्या ने ‘बेस्ट ऑफ लक’ भी कहा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News