मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लिए प्री-इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई।
पार्टी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाई दी। ऐश्वर्या ने OSMAN लेबल का ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।
अपनी लुक को पूरा करते हुए एेश्वर्या ने ब्राइट लिप शेड लगाई थी। फुटवियर में उन्होंने हील्स वियर की थी। वहीं, बेटी आराध्या पिंक ड्रैस में नजर आईं। आराध्या ने अपनी ड्रैस के साथ मैचिंग हेयर एक्ससेरीज लगाई हुई थी। कैमरे को देखकर आराध्या ने कई पोज दिए।
वैसे पार्टी के हिसाब से ऐश्वर्या का गाउन बहुत सिंपल था।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP