25 APRTHURSDAY2024 3:44:24 PM
Nari

AIFWAW17 Day 2: सिल्क और फ्लोरल प्रिंट कलैक्शन

  • Updated: 17 Mar, 2017 06:44 PM
AIFWAW17 Day 2:  सिल्क और फ्लोरल प्रिंट कलैक्शन

फैशनः अमेजन इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन की कलैक्शन ने भी लोगों को खूब अट्रैक्ट किया। शो की शुरुआत  गोल्डन थ्रैड ऑफ असम द्वारा प्रस्तुत की गई फैशन डिजाइनर समांत चौहान  की कलैक्शन  से हुई, जिसकी खासियत थी असमिया मुगा सिल्क । मजे की बात तो यह थी कि मॉडल्स ने किसी रैंपवॉक पर मॉडलिंग नहीं की बल्कि दिल्ली के नैशनल रेलवे म्यूजिम में इसका अद्भुत प्रदर्शन किया गया। मुगा सिल्क पर किया गया असम का शिमरी गोल्डन थ्रैड वर्क आऊटफिट्स को यूनिक और रॉयल बना रहा था। 


फैशन डिजाइनर रीना ढाका की 'Dark Romanticism' कलैक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रैस वाणी कपूर ने रैंपवॉक की और शोस्टापर भी रहीं। वेलवेट ब्लैक कटआऊट गाऊन में वह बेहद गॉर्जियस दिखाई दीं। रीना की कलैक्शन में न्यूड शेड,शीर, फ्लोरल टच, हॉटेस्ट ट्रैंड में चल रहे कोल्ड शोल्डर, वन शोल्डर ड्रैसेज की परफैक्ट कलैक्शन देखने को मिली।


लेबल ह्यूमन के डिजाइनर जोड़ी प्रणव मिश्रा और श्यामा शेट्टी ने अपनी विंटर कलैक्शन पेश की, जिसमें उन्होंने डेनिम और रेनकॉट कलैक्शन लांच की। डिजाइनर अनुपमा दयाल की कलैक्शन द सैक्रेेड फोरेस्ट में ट्रोपिकल रंगों का जोर देखने को मिला, जिसमें उन्होंने चंदेरी सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया था जो बहुत ही लाइटवेट और मुलायम फैब्रिक हैं। अनुपमा की नैचुरल फ्लोरल कलरफुल कलैक्शन के साथ एक्सेसरीज भी काफी अट्रैक्टिव थी। 

डिजाइनर हेमंत और नंदिता की कलैक्शन ‘Dynamism’ में सॉफ्ट फैब्रिक जैकक्वार्ड्स jacquards,,टाफैटा taffeta, आरगेंजा, मैटेलिक और फ्लोरल पर बोल्ड प्रिंट देखने को मिला। मॉडल्स ने पेस्टल कलर में ओवर कोट से लेकर फ्रील frill ड्रैसेज पहन कर रैंपवॉक की। लेबल पैटिन patine  ने की कलैक्शन भारत की खानाबदोश जनजाति से प्रेरित थी, जिसमें विरासती हैंड इम्ब्रायडरी को हाई लाइट किया गया। 


डिजाइनर विनीत बहल ने में टस्सर, स्यूड suede, जूट फैब्रिक में हल्की फुल्की इम्ब्रायडरी और स्टड वर्क से जुड़ी कलैक्शन पेश की जो आऊटफिट्स को गोथिक और बोल्ड लुक दे रही थी। डिजाइनर पंकज और निधि ने अपनी मोनोक्रैमेटिक पैलेट पैटर्न में ब्लैक एंड व्हाइट बोल्ड कलैक्शन पेश की। क्लासी केप टॉप्स और वॉल्यूम जैकेट्स के साथ गोगल्स के रैंपवॉक करती मॉडल्स ने लोगों को खूब अपनी ओर आकर्षित किया। 

अगर आप स्टाइल से ज्यादा कंफर्टेबल रखने वाले आऊटफिट्स को ज्यादा पसंद करते हैं तो लेबल पेरो Pero की कलैक्शन आपके लिए एकदम परफैक्ट है। पेरो ने अपनी कलैक्शन का प्रदर्शन रैंप की जगह नैशनल क्राफ्ट म्यूजिम में किया। डिजाइनर अनीथ अरोड़ा aneeth arora ने अपनी इस कलैक्शन में हैंडलूम इंडिगो, हैंडवूवन वूल, चैक एंड स्ट्राइस, टैस्सल और पॉम पॉम स्टाइल को खूब प्रदर्शित किया।

 

 

                                                                                                                              - वंदना डालिया

Related News