19 APRFRIDAY2024 4:50:45 PM
Nari

पति-पत्नी के बीच Age Gap, डालता है रिश्ते पर ऐसा प्रभाव

  • Updated: 12 Aug, 2017 01:34 PM
पति-पत्नी के बीच Age Gap, डालता है रिश्ते पर ऐसा प्रभाव

किसी भी शादी में लड़का-लड़की में उम्र का अंतर होना आम बात है। पहले समय में तो लड़का-लड़की में उम्र का काफी अंतर होता था लेकिन आजकल पति अपनी पत्नी से सिर्फ 1-2 साल ही बड़ा होता है और कई बार तो लड़की की उम्र लड़के से बड़ी देखने को मिलती है। कुछ शहरों में तो आज भी पति-पत्नी की उम्र में काफी अंतर देखा जाता है जिससे रिश्ते पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइए जानिए उम्र में फर्क होेने पर क्या असर होता है।


1. पति-पत्नी दोनों की उम्र जब छोटी हो और बीच में 1-2 साल का ही अंतर हो तो उनका वैवाहिक जीवन काफी संतुष्ट होता है। छोटी उम्र के कपल दोनों ही अपनी जिदंगी के हर पल को खूब एन्जॉय करते हैं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं।
2. एक शोध के मुताबिक जिस व्यक्ति की शादी उससे छोटी उम्र की महिला से हो वह काफी खुश रहता है। वहीं दूसरी तरफ जिस व्यक्ति की शादी उससे बड़ी उम्र की महिला से हो वह कम खुश रहता है। ऐसा इसलिए कि छोटी उम्र की लड़कियों की खूबसूरती काफी देर तक कायम रहती है लेकिन बड़ी महिला के चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं।
3. वहीं महिलाओं की बात करें तो वे अपने से उम्र में बड़े पति के साथ असंतुष्ट रहती हैं क्योंकि वे उसकी भावनाओं को नहीं समझ पाते। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं अपने से कम उम्र के मर्दों के साथ शादी करके ज्यादा खुश रहती हैं।
4. कुछ पति-पत्नी की उम्र में काफी गैप होता है जो उनके रिश्ते को काफी प्रभावित करता है। ऐसा ज्यादातर पिछड़े गांवों में होता है जहां मर्दों की शादी अपने से बहुत छोटी लड़कियों से कर दी जाती है। ऐसे रिश्ते में लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
5. उम्र में काफी अंतर होने पर बच्चों पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा पति-पत्नी में कुछ सालों बाद प्यार में कमी आ जाती है और रिश्ते में दूरियां आ जाती है।
 

Related News