19 APRFRIDAY2024 6:41:37 AM
Nari

शादी के बाद भी इन स्टार्स के थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!

  • Updated: 16 May, 2018 11:46 AM
शादी के बाद भी इन स्टार्स के थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!

हिन्दू धर्म में शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार और विश्वास होना बहुत जरूरी है। मगर कई बार प्यार और विश्वास होने के बाद भी कोई एक पार्टनर किसी और के लिए अपने दूसरे को धोखा देता है। मतलब किसी तीसरे व्यक्ति के साथ अफेयर रखता है सुनने में यह बात बहुत अजीब लगती है पर हां ऐसे कुछ लोग होते हैं जो शादी के बाद भी अफेयर रखते हैं। एेसा सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार भी करते हैं। आज हम बॉलीवुड के एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया। इसके बावजूद उन्होंने उन्हें माफ किया और अपनाया। 

 


अमिताभ बच्चन और जया की जोड़ी बॉलीवुड की परफैक्ट जोड़ियों में से एक है। मगर क्या आप जानते हैं एक समय था जब इन दोनों के रिश्ते में कोई तीसरा था। वह तीसरी औरत थी रेखा। रेखा और अमिताभ के अफेयर से जया बहुत परेशान थी। रेखा की वजह से जया ने बिग बी को छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि जया को खोने के डर से अमित जी ने रेखा से सारे रिश्ते तोड़ लिए। इस तरह इन दोनों की शादी टूटने से बच गई। 

PunjabKesari


शाहरूख खान ने गौरी से लव मैरिज की है। दोनों की प्रेम कहानी के बारे में हर कोई जानता है। मगर किसी समय पर इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गए थी। दरअसल 'डॉन' फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। मीडिया में खबरे आने लगी थी कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है। जब गौरी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शाहरूख को छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद शाहरूख खाने ने प्रियंका से दूरी बना ली। 

PunjabKesari


मीडिया में आई खबरो के अनुसार अक्षय कुमार का दिल एक समय पर प्रियंका चोपड़ा के लिए धड़कने लगा था। जब इस बात का पता ट्विंकल खन्ना को चला तो उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। 

PunjabKesari

 

अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर की खबरें चारो ओर फैल गई थी। ये खबरे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उड़ी थी। इस बात का पता चलने के बाद काजोल ने अजय को कंगना के साथ काम न करने की हिदायत दे। उस फिल्म के बाद कंगना और अजय दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।

PunjabKesari

 

गोविंदा और रानी मुखर्जी ने साथ में बहुत सारी हिट फिल्म की है। फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे! इन दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला। कुछ समय के बाद ही गोविंदा को अपनी गलती का अहसास हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता से माफी मांग ली। अब दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

PunjabKesari

 

शादीशुदा ह्रितिक रोशन का अफेयर करीना कपूर , प्रियंका चोपड़ा और बारबरा मोरी से था। मगर कंगना के साथ उनका रिश्ता बहुत विवादों में रहा। दोनों ने एक दूसरे पर कई केस भी किए। 

PunjabKesari

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News