24 APRWEDNESDAY2024 4:42:00 PM
Nari

राशि के हिसाब से घर में करवाए रंग, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

  • Updated: 17 Mar, 2018 02:20 PM
राशि के हिसाब से घर में करवाए रंग, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

घर की रौनक को बढ़ाने के लिए लोग अपनी पसंद और नापसंद के हिसाब से रंगों का चुनाव करते हैं। हर कोई अपने घर को दूसरों से अलग दिखाना चाहता है, इसलिए वह नए-नए और यूनिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार घर में रंग करवाने से लोगों के जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। अगर आप राशि के हिसाब से रंग करवाते हैं तो घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं किस राशि वाले को घर में कौन सा रंग करवाना चाहिए।

1. मेष 
मेष राशि वाले लोग स्वाभाव से बहुत ज्यादा चंचल और उग्र होते हैं। इन राशि वालों को अपने घर में लाल, पीला, गुलाबी और ऑरेंज रंग करवाना चाहिए। इसी के साथ ही बेड कवर, चादर और परदे भी इन्हें रगों के लिए लगवाएं। इस तरह से घर सजाने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

 

2. वृषभ
इस राशि वाले लोगों को घर सजाने के लिए नीला और सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा घर की दीवारों को पीला, क्रीम या व्हाइट कलर करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 

3. मिथुन
मिथुन राशि वाले थोड़े उग्र और कठोर दिल वाले होते है। इसी कारण उनको अपने घर में लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑरेंज और रेड रंग करवाने चाहिए। इन रंगों से घर सजाने से लड़ाई झगड़ा कम होता है।

 

4. कर्क 
कर्क राशि वाले लोगों को सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग करना शुभ रहता है। इस राशि वाले लोगों को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा के कोने में पानी का घड़ा या बहते हुए पानी का चित्र अवश्य लगाना चाहिए।

 

5. सिंह 
इस राशि वाले लोग गुस्से वाले होते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल पाने के लिए इनको घर में व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग करवाना चाहिए।

 

6. कन्या
 इस राशि वालों के लिए लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर्स शुभ माने जाते है। इसी के साथ अगर कन्या राशि वाले घर के आगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं।

 

7. तुला
तुला राशि वालों के लिए क्रीम, व्हाइट, लाइट येलो, पिंक व लाइट ब्लूय कलर्स करवाना अच्छा रहता है। इन रंगों को करवाने से घर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।

 

8. वृश्चिक
इस राशि के लोग प्रकृति प्रेमी, शांत होने के साथ ही प्रतिशोध की भावना रखने वाले होते हैं। इन लोगों रैड, लाइट येलो और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।

 

9. धनु
धनु राशि वालों को घर सजाने के लिए पीले, लाल व ऑरेंज रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम व विश्वास बढ़ता है।

 

10. मकर
इस राशि वालों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गहरा नीला रंग, हरा रंग, काला और भूरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

 

11. कुंभ
इस राशि के लोग संवेदनशील व मेहनती होते हैं। घर को खूबसूरती से सजाने के लिए और घर परिवार में शांति रखने के लिए इस कुंभ राशि वालों को डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राउन रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

12. मीन 
इस राशि के लिए पीला, क्रीम व गोल्डन रंग शुभ है। इन रंगों का इस्तेमाल करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News