20 APRSATURDAY2024 6:25:17 AM
Nari

पानी से है प्यार तो घूमने के लिए जाएं 'झीलों की नगरी' उदयपुर

  • Updated: 14 Jan, 2018 12:35 PM
पानी से है प्यार तो घूमने के लिए जाएं 'झीलों की नगरी' उदयपुर

घूमने-फिरने के शोकिन लोगों को ज्यादातर पहाड़, वॉटरफॉल और खूबसूरत झीलें देखना बहुत पसंद होता है। वैसे तो दुनियाभर में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें है लेकिन आज हम आपको ऐसे एक शहर के बारे में बताने जा रहें है जिसे 'झीलों की नगरी' कहा जाता है। प्रकृतिक नजारों से भरपूर इस शहर में आप अपने परिवार के साथ पूरी एन्जॉय कर सकते है। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक उदयपुर में आप कई खूबसूरत झीलों का मजा ले सकते हैं। कई ऐतिहासिक धरोहर, झील और अरावली पर्वत श्रेणी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण उदयपुर पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है।

PunjabKesari

इस शहर में घूमने के लिए पिछौला लेक, फतेह सागर, उदय सागर और रंग सागर मौजूद है। इसके अलावा यहां पर पिछोला झील में स्थित खूबसूरत लेक पैलेस भी है। इस एक हेरिटेज होटल के रूप स्थित इस खूबसूरत पैलेस को दुनिया का सबसे रोमांटिक होटल माना जाता है।

PunjabKesari

इस शहर के राणा कुंभ द्वारा बनवाए गए कुंभलगढ़ किले को देखने के लिए भी पर्यटक दूर-दूर से आते है। इस किले में बनी सबसे लंबी दीवार को दूसरी द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना कहा जाता है।

PunjabKesari

एशिया की दूसरी सबसे बड़ी और खूबसूरत कृत्रिम झील जयसमंद इस शहर में ही स्थित है। इस झील के उपर 7 द्वीप का सबसे बड़ा बंध बनाया गया है। गोमती नदी का बंध बनाते समय इस झील का निर्माण किया गया था।

PunjabKesari

झीलों के अलावा यहां पर घूमने के लिए खूबसूरत और ऐतिहासिक सिटी पैलेस भी है। 400 साल पहले इस पैलेस की खूबसूरती आज भी वैसे की वैसी ही है। इसके अलावा यहां सहस्त्र-बहु मंदिर भी है। सास-बहु के नाम से भी पहचाने जाने वाला यह मंदिर नगदी में स्थित है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News