19 APRFRIDAY2024 6:07:26 PM
Nari

रिलेशनशिप में हैं तो ये 8 बातें बनाएं प्यार को और भी गहरा

  • Updated: 01 Sep, 2017 07:21 PM
रिलेशनशिप में हैं तो ये 8 बातें बनाएं प्यार को और भी गहरा

कहते है रिलेशनशिप उम्र उसकों निभा रहे लोगों पर टिकी होती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग काफी लंबे समय तक प्यारसे दूर रहने के बाद एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते जिससे उनके रिलेशन में दूरियां बढ़ती चली जाती है। किसी के साथ रिलेशन में रहने के लिए प्यार के साथ-साथ विश्वास और अन्य कई बातें होना जरूरी है , तभी यह रिश्ता और गहरा हो पाता। हम आपको बताएंगे 8 ऐसी ही बातें जो आपरे रिलेशन को और भी मजबूत और गहरा बना देगी। 


1. विश्वास

PunjabKesari
विश्वास पर रिश्ते की बुनियाद टिकी होती है। यदि आपको अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं है तो आप उसके साथ लंबे समय रिलेशन में नहीं रह सकते है। मजबूत रिश्ते के लिए रिलेशन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास होना बहुत जरूरी है। यदि आप दोनों के बीच  विश्वास डोर बंधी है तो ही आपका रिश्ता समय तक मजबूत बना रह सकते है। 

2. सम्मान 
जिस रिश्ते में सम्मान नहीं, वह लंबे समय तक नहीं निभ पाता। अगर आपका पार्टनर लंबे समय तक आपके के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा जो आपके सम्मान को ठेस पहुंचाए तो जाहिर है कि वह रिश्ता गहरा होने के बजाए टूटने लगेगा। इसलिए रिलेशन में रहने के लिए जरूरी है एक-दूसरे के प्रति सम्मान होना। 

3. सुरक्षा 
अगर आप दोनों की बातों में फ्यूचर की सेफ्टी भी होना चाहिए, तभी रिश्ता और भी गहरा और मजबूत हो सकता है। अगर फ्यूचर की कुछ बातों में रिलेशन को लेकर चर्चा हो रही है तो मतलब कि आप दोनों एक-साथ लाइफ को स्पेंड करने की सोच रहे। 

4. ख़ुशी

PunjabKesari
रिलेशन में रह रहे है लेकिन खुशी न हो तो उस रिलेशन का कोई फायदा नहीं। रिलेशन में रहने के लिए खुशियां एक जरूरी पार्ट है। अगर आप लंबे समंय से रिलेशन में रह रहे है लेकिन उसमें खुशी मिलने जैसी कोई बात नहीं तो उस रिलेशन को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं बनता। 

5. आपकी आजादी
हर किसी को स्वतत्र रहने का अधिकार है। अपने विचार, भावनाएं और जीवन की कुछ बातों के निर्णय लेने के लिए पूरी आजादी होने चाहिए लेकिन इनमें साथी की अनुमति होना कापी जरूरी है। अगर पार्टनर आपके फैसलों में साथ नहीं है तो रिलेशन में काफी मुश्किले आ सकती है। रिलेशन में रहने के लिए अपने फैसले लेनी आजादी होना बहुज जरूरी है तभी यह रिश्ता मजबूत हो सकता है। 

6. भागीदारी
किसी व्यक्ति के साथ रिलेशन में रहने के लिए भागीदारी होना जरूरी है। अगर आप अपने रिलेशन को मजबूत बनाना चाहते है तो सभी जिम्मेदारी को आपस में बांट लें। घर के काम से लेकर बच्चों की परवरिश तक के कुछ कामों को भागीदारी से करें। बल्कि किसी एक पर ही निर्भर न रहें। 

7. शारीरिक संबंध 

PunjabKesari
रिलेशन को और भी गहरा बनाने के लिए शारीरिक संबंधब बनाना जरूरी है। दुखी समय में एक-दूसरे के प्यार का काफी महत्तव रखता है। पार्टनर की नजदीकि दुखी समय को खुशी में बदल देती है। 

8. संपर्क
अच्छे संपर्क के बिना कोई भी रिलेशन प्यार हो सकता है। प्यार को व्यक्त करने,  समस्याओं का हल और जरूरतों को व्यक्त करने के लिए रिलेशन में संपर्कता होना जरूरी है। यदि आप दोनों एक दूसरे के साथ बात-चीत नहीं करेंगे तो एक-दूसरे को फिलिंग को अच्छे से नहीं समझ पाएंगे।  

Related News