18 APRTHURSDAY2024 3:58:19 PM
Nari

पिंपल्स का होगा जड़ से खात्मा, अपनाएं 8 होममेड ब्यूटी टिप्स

  • Updated: 15 Feb, 2017 06:16 PM
पिंपल्स का होगा जड़ से खात्मा, अपनाएं 8 होममेड ब्यूटी टिप्स

पिंपल्स उपचार: चेहरा चाहे कितना भी गौरा क्यों ना हो लेकिन पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते हैं। कई लड़कियां इस समस्या से निजात पाने के लिए बहुत से ब्यूटी टिप्स को भी अपनाती हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे 8 होममेड ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर  चेहरे के पिंपल्स से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा आप खूबसूरत ग्लोइंग त्वचा भी पा सकती हैं।

 

1. अंगूर (क्लींजिंग)

अंगूर की मदद से आप चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं। दो-तीन अंगूर को बीच में से काट लें। फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़े, थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

 

2. खीरा (फेस मास्क)

सबसे पहले एक छोटे आकार का खीरा लें और उसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच दलिए का पेस्ट और एक चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर फेस मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें फिर चेहरे को धो लें।

 

3. शहद (फेस मास्क)

इस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। फिर शहद को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

 

4. ख़मीर और दही ( ऑयली स्किन फेस मास्क)

सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच ख़मीर और 1 चम्मच दही डाल कर मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

 

5. खीरा (फेस पैक)

एक छोटे आकार के खीरा लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें। मैश करने के बाद खीरे में सारा रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर रखें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

6. दलिया (फेशियल)

दलिए से आप चेहरे का फेशियल कर सकते हैं। एक कटोरी में सबसे पहले 2 चम्मच दलिया डालें। फिर बाद में 1 चम्मच बैकिंग सोडा मिलाएं और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। इस पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर फेशियल की तरह इस्तेमाल करें।

 

7. नींबू और अंडा (फेस पैक)

सबसे पहले आधे नींबू को निचौड़ लें फिर उसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिला लें। दोनों मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर पैक तैयार कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें और सुबह उठ कर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ध्यान रहे कि यह पैक आंखों पर ना लग पाएं।

 

8. हल्दी (फेस मास्क)

1/2 कप चने के आटे में 2 चम्मच हल्दी पाऊडर, 2 चम्म्च चंदर पाऊडर, 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

 


 

Related News