25 APRTHURSDAY2024 10:06:50 PM
Nari

फ्रिज में न रखें ये 8 फूड्स बिगड़ जाएगा नैचुरल Taste!

  • Updated: 18 Feb, 2017 05:20 PM
फ्रिज में न रखें ये 8 फूड्स बिगड़ जाएगा नैचुरल Taste!

इंटीरियर डैकोरेशन:  अधिकतर लोग बाजार से फल-सब्जियां खरीद कर लाते है और फ्रिज में रख देते है। ऐसे कई फल और सब्जियां है जिनको फ्रिज में रखने से वह ताजा नहीं, बल्कि खराब हो जाते हैं। जी हां, आप हम आपको कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनको फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनका प्राकृतिक स्वाद बिगड़ जाता है। 


1. एवौकाडो

जब आप फ्रिज में एवौकाडो को रखते है तो वह जल्दी से नमी को सोख लेता और मुलायम हो जाता है। इसलिए इसको फ्रिज में न रखें । 

2. आलू

आलू को 7°С (44°F) तापमान से नीचे रखने से उनका स्वाद मीठा हो जाता है। इसलिए आलू को फ्रिज में रखने के बजाएं पेपर बैग में डाल कर किसी और जगह पर रखें। 

3. चॉकलेट

ठंडे तापमान में चॉकेलट को रखने से वह अपना प्राकृतिक स्वाद खो देती है। 

4. गर्म फल

गर्म फलों को फ्रिज में रखने से वह सड़ जाते है और वह फल हानिकारक हो जाता है। आप उनको कागज में लपेट कर किसी सूखी अंधेरे वाली जगह पर रखें। 

5. तुलसी

फ्रिज में तुलसी न रखें क्योंकि यह फ्रिज में रखी चीजों की सुगंध को तेजी से अवशोषित कर लेती है। इसको पानी के कप में रखें, यह लंबे समय तक ताजी रहेगी। 

6. हरी बीन्स 

हरी बीन्स को फ्रिज में रखने से वह अपनी उपयोगी गुणों को खो देती हैं। इसलिए इनको ताजा रखने के लिए फ्रिज से बाहर ही रखें।  

7. प्याज

फ्रिज की नमी प्याज को नरम बना देती है। साथ ही वह खाने लायक नहीं रहती है। इसके अलावा अत्यधिक नमी के कारण हानिकारक बैक्टीरिया और फफूंदी पनपने लगते है। 

8. कॉफी

फ्रिज में कॉफी कभी न रखें क्योंकि यह अपने स्वाद को खो देती है। इसे किसी शांत और ठंडी जगह पर रख दें। 

9. जैतून का तेल

जैतून के तेल को + 12 से + 16 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर करने की कोशिश करें। 

10. शहद

शहद को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट और सेहत से जुड़े फायदे खत्म हो जाते है। 

11. टमाटर

रेफ्रिजरेटर में टमाटर को रखने से इसकी बनावट प्रभावित होती है और साथ ही इसका स्वाद गायब हो जाता है। 

12. ब्रैड

कुछ लोगों का माना है कि ब्रैड को ताजा रखने के लिए इन्हें फ्रिज में रखना चाहिएष। फ्रिज में रखने से ब्रैड सूख जाती है। प्लास्टिक में लपेट कर फ्रीजर में रखने से उसकी नमी बरकरार रहती है। 

13. बैंगन

बैंगन भी फ्रिज के ठंडे तापमान से प्रभावित होता है। इससे बैंगन नरम हो जाता है। 

14. केला 

केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है।  इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है।  इससे बचने के लिए केले की डंडी पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। 


 

Related News