25 APRTHURSDAY2024 5:59:48 AM
Nari

विदेशों में नहीं, भारत में बने हैं ये 7 अद्भुत नेचुरल वंडर्स

  • Updated: 08 Apr, 2018 12:23 PM
विदेशों में नहीं, भारत में बने हैं ये 7 अद्भुत नेचुरल वंडर्स

घूमने-फिरने के लिए ज्यादातर लोग प्राकृतिक जगहों पर ही जाना पसंद करते हैं। पहाड़, नदी और हरियाली को देखकर तो हर किसी का मन खुश हो जाता है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही नेचुरल वंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी मन खुश हो जाएगा। अक्सर लोग नेचुरल वंडर्स देखने के लिए विदेशों में जाते हैं लेकिन भारत की यह जगहें भी किसी नेचुरल वंडर्स के कम नहीं है। प्रकृति से बनी यह सब जगहें हजारों साल पुरानी है,। इनकी खूबसूरती देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है भारत की सबसे खूबसूरत नैचुरल वंडर्स के बारे में।
 

1. महाबलेश्वरम, नीडल होल प्वाइंट
अगर आप पहाड़ों के सबसे ऊंचे पीक पर खड़े होकर किसी शहर का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं तो घूमने के लिए महाबलेश्वरम जाएं। यहां के प्राकृतिक और खूबसूरत नजारे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।

PunjabKesari

2. आंध्र प्रदेश, बेलम केव्स
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह बेहद खास जगह है। 3229 मीटर लंबी बेलम केव्स को दुनिया की सबसे गुफा का दर्जा दिया गया है। यहां आपको हवा के झरोखे, ग्लेशियर और नाले देखने को मिलेंगे। टूरिस्ट्स के लिए इस गुफा को करीब 1.5 किमी तक खोला गया है।

PunjabKesari

3. जबलपुर, मार्बल रॉक्स
वैसे तो जबलपुर में घूमने के लिए बहुत-सी जगहें हैं लेकिन यहां की मार्बल रॉक्स पहाड़ की खूबसूरत देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 3 कि.मी तक फैले इस पहाड़ के चारों तरफ नर्मदा नदी बहती है। इस पहाड़ पर सूरज की रोशनी पड़ने पर यह मार्बल सफेद पाइनएप्पल की तरह चमकने लगता है और पानी का रंग भी बदल जाता है। रात के समय तो इसकी खूबसूरती ओर बी बढ़ जाती है।

PunjabKesari

4. आंध्र प्रदेश, बोर्रा केव्स
भारत की इस सबसे गुफा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते है। दुनिया की इस सबसे बड़ी गुफा की गहराई 260 फीट है। इस गुफा के ऊपर से मिनरल रिच वाटर निकलता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसके अलावा इस एक गुफा में ही आप अलग-अलग रंगों का अद्भुत संगंम देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. मणिपुर, लोकतक लेक
उत्तर-पूर्व भारत की इस सबसे बड़ी झील की खूबसूरती देकखर हर कोई हैरान हो जाता है। इसे दुनिया के एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है क्योंकि यहां छोटे-छोटे द्वीप पानी में तैरते हैं।

PunjabKesari

6. कर्नाटक, कॉलमनर बसाल्टिक लावा
यहां पर पड़े बड़े-बड़े पत्थर किसी पहाड़ से नहीं, बल्कि ज्वालामुखी से बने है। बेहद और शांत वातावरण वाले इस द्वीप पर आप नारियल के पेड़ों की खूबसूरती भी देख सकते हैं। नारियल के पेड़ होने के कारण इसे Coconut Island भी कहा जाता है।

PunjabKesari

7. चेरापूंजी, लिविंग ट्री रूट ब्रिज
भारत के सबसे खूबसूरत वंडर को देखने के आप सीधे मेघालय के चेरापूंजी जाएं। यहां की खूबसूरती देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। यहां के 3000 फीट पुराने रबर पेड़ों के मुड़ने के कारण इनसे नदी के ऊपर एक पुल बनाया है जिससे आप आराम से पार कर सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News