24 APRWEDNESDAY2024 11:04:40 AM
Nari

डिलीवरी के बाद शरीर में आईं कमजोरी दूर करेंगे ये 6 आहार

  • Updated: 19 Apr, 2018 10:34 AM
डिलीवरी के बाद शरीर में आईं कमजोरी दूर करेंगे ये 6 आहार

प्रैग्नेंसी के दौरान गर्भवती जितना ध्यान रखना चाहिए, उससे कई ज्यादा डिलीवरी के बाद उसकी खास देखभाल करनी पड़ती है। डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है, जो जल्दी से दूर होने का नाम नहीं लेती। वहीं उसे बच्चों को ब्रैस्टफीडिंग भी करवानी होती है। ऐसे में महिला के शरीर को ज्यादा मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए इस समय महिला को अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको डिलीवरी के बाद खाएं जाने वाले कुछ हैल्दी फूड्स के बारें में बताएंगे, जो प्रसब के बाद शरीर को बिल्कुल फिट रखने में मदद करेंगे। 

 

1. सौंठ
डिलीवरी के बाद महिला के सौंठ का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो इसके लड्डू बनाकर खा सकती है। इसमें खूब सारा देसी घी और ड्राई फ्रूट्स डालें, जो डिलीवरी के बाद महिला में होने वाली कमियों को पूरा करने में मदद करेगा। 

 

2. दालें
दालों में प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है। डिलीवरी के बाद दाल को उबालकर उसका सूप बनाकर पीने से काफी फायदा मिलता है। इसके अलावा मूंग दाल का हलवा भी बनाकर खिलाएं। इससे बैस्ट मिल्क बढ़ेगा और कमजोरी भी दूर होगी। 

 

3. साबुत अनाज 
डिलीवरी के बाद नाश्ते में साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। नाश्ते में ओट्स, दलिया आदि का भी सेवन करें। इससे भी महिला को पोषक तत्व मिलते हैं।

 

4. हरी सब्जियां 
हरी सब्जियों में आयरन भरपूर होता है, जो महिला के शरीर में ब्लड की मात्रा को बढ़ाने के साथ शिशु को भी फायदा देता है। खासकर पालक का सूप या सब्जी बनाकर खाएं। 

 

5. दूध का सेवन
दूध से बनी चीजों का सेवन भी महिला के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर को कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा मिलती है,जिससे शिशु की हड्डियों का विकास और महिला के शरीर में डिलीवरी के दौरान आई कमजोरी भी दूर होती है। 

 

6. बादाम 
बादाम में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन बी12 और ई के अलावा अन्य कई मिनरल्स होते हैं। प्रसव के बाद महिला यदि बादाम को अपनी डाइट में शामिल करें तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। आप चाहे तो बादाम का हल्वा बनाकर भी महिला को दे सकते है। 


 

Related News