18 APRTHURSDAY2024 7:58:48 PM
Nari

प्यार में पड़ने से होते हैं शरीर में 6 बदलाव

  • Updated: 26 Jan, 2017 05:19 PM
प्यार में पड़ने से होते हैं शरीर में 6 बदलाव

रिलेशनशिप: प्‍यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है, इसमें पड़ने वाले हर इंसान को अपनी दुनिया कुछ अलग ही नजर आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्यार में पड़ने से कुछ बदलाव आपके शरीर में भी आते हैं। जी हां, बिल्कुल एक शोध से बात सामने आई है कि प्यार करने वाले इंसान के शरीर में कुछ बदलाव जरूर आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि वे बदलाव कौन-कौन से हैं।

 

1. दिमाग

प्यार करने वालों को सारी दुनिया अच्छी लगने लगती हैं अपने आस-पास का माहौल खूबसूरत लगने लगता हैं। वह अपने दिमाग में हमेशा अच्छे विचार सोचते हैं। दूसरों शब्दों में कहा जाए तो  प्यार एक सकारात्मक भावना है जो मस्तिष्क को ऊर्जा से भर देती है।

2. दिल की धड़कन

प्‍यार होने पर दिल किसी की गिरफ्त में आ जाता है, और प्‍यार की गिरफ्त में आने वाले व्‍यक्ति की दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति एक अजीब सी बेचैनी से घिर जाता है। इसके कारण भी व्‍यक्ति की दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

3. सोने में परेशानी

प्यार में इंसान हमेशा अपने पार्टनर के बारे में सोचता है। इस वजह से वे रात को सो भी नहीं पाते क्योंकि वे हमेशा अपने पार्टनर को यादों में खोए रहते हैं।

4. भुलक्‍ककड़ होना

प्यार में इंसान सब कुछ भूलने लगता है सिवाएं अपने पार्टनर के। क्योंकि प्यार में इंसान हमेशा वे अपने पार्टनर के बारे में ही सोचता है जिससे उसे बाकी सारी चीजे बेकार लगने लगती हैं।

5. ईर्ष्‍यालु होना

प्‍यार इंसान को ईर्ष्‍यालु भी बनाता है, यदि आपका पार्टनर किसी और से बात कर रहा है तो ऐसे में दूसरे पार्टनर को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और उसके मन में ईर्ष्‍या की भावना पैदा होने लगती हैं। 

6. हड्डियां मजबूत

प्‍यार में पड़ने के बाद इंसान की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। क्‍योंकि इस समय आपका ख्‍याल करने वाला कोई आपके पास होता है और आप अपने खानपान पर अधिक ध्‍यान देते हैं।

Related News