20 APRSATURDAY2024 4:39:35 AM
Nari

काली पड़ चुकी है अंडरआर्म्स की स्किन तो अपनाएं ये नुस्खें

  • Updated: 24 Feb, 2018 04:11 PM
काली पड़ चुकी है अंडरआर्म्स की स्किन तो अपनाएं ये नुस्खें

डार्क अंडरआर्म्स : पूरे साल में गर्मियां का मौसम ही ऐसा टाइम होता है, जब हम बिंदास होकर कोई भी कपड़ा पहन सकते है। अधिकतर लड़कियां गर्मियों में कट स्लीव्स पहनना पसंद करती है लेकिन दिक्कत आती है तो डार्क अंडरआर्म्स की, जिनकी वजह से हमें कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए लड़कियां मार्कीट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिनसे कोई फायदा होता नजर नहीं आता । साथ ही यह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स होते भी काफी महंगे है लेकिन आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी अंडरआर्म्स की डार्क स्किन से छुटकारा पा सकते है। आलू तो लगभग सभी के घरों में उपलब्ध होता है। आलू केवल सब्जी बनाने के लिए ही नहीं बल्कि डार्क अंडरआर्म्स से भी निजात दिलाता है। आइए जानते है कैसे।

 

1. आलू के टुकड़ें
आलू की 2 स्लाइस लेकर डार्क अंडरआर्म्स पर मसाज करें। मसाज केवल 3 मिनट तक करें और डेढ़ घंटे बाद इसे जगह को ठंडे पानी से धो दें और अच्छे से सुखा लें। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया को दिन में लगभग 2 बार इस्तेमाल करें। 

 

2. आलू का पेस्ट
आधे आलू की पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और धोने से 10 मिनट पहले इसपर नींबू का रस लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए इस नुस्खे को दिन में 2 बार इस्तेमाल करें। 

 

3. आलू और दूध
आलू को ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। फिर इसे किसी चीज़क्लोथ में डालकर इसका एक्सट्रा पानी निकाल दें। अब 2 चम्मच आलू प्यूरी में दूध मिलाएं। अब इस मिक्सचर को अंडरआर्म्स पर लगाकर मसाज करें। अब इस मिक्सचर को ठंडे पानी से धो दें और अच्छी तरह से सूखा लें। 

 

4.आलू और खीरे का रस 
आधे आलू और खीरे को अच्छे से ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में काबुली चने का आटा मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें। 

 

5. आलू रस और शहद
आलू को ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। इसे कपड़े में डालकर इसको अच्छे से निचोड़ लें। फिर इस रस में शहद मिलाएं और अंडरआर्म्स पर 30 मिनट लगाने के बाद नींबू पानी से साथ साफ करें। 
 

Related News