20 APRSATURDAY2024 12:44:36 PM
Nari

5 तरीके से इस्तेमाल करें Egg White, स्ट्रेच मार्क्स हो जाएगे Light

  • Updated: 18 Sep, 2017 01:39 PM
5 तरीके से इस्तेमाल करें Egg White, स्ट्रेच मार्क्स हो जाएगे Light

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय : अंडे में कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो सेहत के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई प्रॉबल्म को दूर करते हैं। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और कोलेजन भरपूर होता है जो संयोजी ऊतक रोगों को दूर करने में सहायक है। एग व्हाइट में मौजूद कोलेजन स्किन पर खिंचाव लाता है और त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को गायब करता है। इसके अलावा यह स्ट्रेच मार्क्स को फीका करने में मदद करता है। आप भी ट्राई करें एग व्हाइट के ये 5 इस्तेमाल। 

 

कैसे करें एग व्हाइट को स्ट्रेच मार्क्स पर इस्तेमाल? 

1. एग व्हाइट मसाज

PunjabKesari
एग व्हाइट को इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट होती है। 1-2 एग व्हाइट को क्लीन ब्रश की मदद से स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। अब 15 मिनट बाद इसे पानी के साथ धो दें और पेट ड्राई की मदद से चेहरे को साफ करें।

 

2. एग व्हाइट और नींबू का रस 

PunjabKesari
एग व्हाइट और नींबू का रस एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट है। 1 एग व्हाइट में 5 बूंदे नींबू रस की मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो दें। फिर उसे पेट ड्राई के साथ साफ करें। 

 

3. एग व्हाइट और स्टॉबेरी 

PunjabKesari
स्टॉबेरी में काफी मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है। एग व्हाइट में फिर उसमें 1-2 मैश की हुई स्टॉबेरी मिलाएं। इस पेस्ट से स्ट्रेच मार्क्स की मसाज करें। 15 मिनट बाद धो लें।  

 

4. एग व्हाइट और चीनी 

PunjabKesari
एग व्हाइट से डेड स्किन सेल्स निकल जाते है और चीनी से फ्रैशनेस आती है। एक एग व्हाइट में 1 बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं। फिर इसे पेस्ट से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर इसे धो दें। 

 

5. एग व्हाइट और सोडा

PunjabKesari
एग व्हाइट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर सर्कुलेर मोशन में मसाज करें। फिर इसे पानी से पेट ड्राई की मदद से साफ करें। 

 


 

Related News