20 APRSATURDAY2024 12:15:48 PM
Nari

इन 5 तरीकों से करें सही पार्लर का चुनाव

  • Updated: 11 Mar, 2017 03:49 PM
इन 5 तरीकों से करें सही पार्लर का चुनाव

ब्यूटी : लड़कियों को अपने शरीर की सुदंरता बढ़ाने के लिए हर महीने पार्लर जाना पड़ता है। थ्रैडिंग, अपरलिप्स करवाने के लिए तो कुछ लड़कियां 15 दिन के बाद ही पार्लर जाती हैं। ऐसे में एक बढ़िया पार्लर ही चुनना चाहिए। इसमें बेशक थोड़े ज्यादा पैसे ही क्यों न लगे लेकिन उनके बढ़िया ब्यूटी प्रॉड्क्टस से  महिलाओं की पर्सनेलिटी ही बदल जाती है। जिस भी पार्लर में जाएं वहां की  साफ-सफाई और स्टाफ का काम देखकर ही बैठें। जिस तरह कपड़े या जूते खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-परख करते हैं। उसी तरह पार्लर चुनने से पहले भी उसकी  अच्छे से जानकारी लेनी चाहिए। आइए जानिए इसके लिए किन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है

1. स्टाफ
पार्लर में मेन हेड का सर्टिफिकेट लगा होता है जिससे यह पता चल जाता है कि उसने कहां से ट्रेनिंग ली है। वहां काम करने वालों को कितना एक्सपीरीयंस है यह सब जानकर ही उनसे अपना ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।

2. सुविधाएं
उसी पार्लर का चुनाव करें जहां बढ़िया सुविधाएं हों। हेयर स्पा की मशीन, सही फर्नीचर मौजद होना चाहिए। इसके अलावा वहां अपाइंटमेंट लेने की सुविधा होनी जरूरी है जिससे पार्लर में ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े।

3. साफ-सफाई
 साफ-सफाई को देखकर ही पार्लर को चुनें। वहां इस्तेमाल होने वाले तौलिए, कंघी, ब्रश, कैंची और दूसरे ब्यूटी प्रोड्क्टस साफ-सुथरे होंने चाहिए नहीं तो सेहत से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।

4. बढ़िया ब्यूटी प्रॉड्क्टस
उस पार्लर में जाएं जहां बढ़िया क्वालिटी के ब्यूटी प्रॉड्क्टस का इस्तेमाल होता हो। सस्ते और घटिया ब्यूटी प्रॉड्क्टस से स्किन और बाल खराब हो सकते हैं। 

5. घर के नजदीक
ऐसे पार्लर को चुनें जो घर से ज्यादा दूर न हो। घर के नजदीक होने से अकेले जाने में कोई मुश्किल नहीं आती। कई बार किसी पार्टी या फंक्शन में जोने के लिए तैयार होना हो तो पार्लर के नजदीक रहने से फायदा होता है। इससे  टाइम भी बचता है और आने-जाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती।

Related News