16 APRTUESDAY2024 4:35:00 PM
Nari

अरबी पत्ते के 5 अनोखे फायदे

  • Updated: 06 Apr, 2017 10:29 AM
अरबी पत्ते के 5 अनोखे फायदे

पंजाब केसरी (सेहत): अरबी पत्ते के बने पकौड़े और सब्जी लोग खूब खाना पसंद करते हैं और खाएं भी क्यों न, ये खाने में स्वाद ही बड़ी लगती हैं। स्वाद के साथ-साथ अगर देखा जाए तो अरबी पत्ता एक बेहतरीन औषधी भी है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

 

1. जोड़ो का दर्द

अगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

2. ब्लड प्रैशर

इसके पत्तों में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

3. वजन कम

वजन कम करने के लिए भी यह काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

4. पेट से जुड़ी परेशानी

अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्‍या है तो अरबी के पत्‍ते आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अरबी के पत्‍ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

5. आंखों की रोशनी तेज

अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 
 

Related News