19 APRFRIDAY2024 12:33:05 PM
Nari

सैल्फी लेने के लिए मशहूर हैं ये जगहें, मनचाही तस्वीरें खींचे यहां

  • Updated: 20 Apr, 2018 05:55 PM
सैल्फी लेने के लिए मशहूर हैं ये जगहें, मनचाही तस्वीरें खींचे यहां

सैल्फी लेना तो मानो आजकल का ट्रैंड बन चुका है। मॉडर्न समय में लोग कहीं घूमने जाते है तो अपने सोशल अकाउंट पर सैल्फीज की भरमार लगा देेते हैं। अगर आप भी सैल्फी लेने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए कुछ मशहूर जगहों के नाम लेकर आए है, जहां बढ़िया से बढ़िया सैल्फी लेकर शेयर कर सकते है और अपने तस्वीरों पर लोगों की वाह-वाही पा सकते है। 

 

1. ट्रोलुंगुगा, नॉर्वे (Trolungunga, Norway)

PunjabKesari
नॉर्वे में ट्रोलुंगुगा सैल्फी लेने के लिए काफी मशहूर जगह मानी जाती है। ट्रोलुंगुगा का शाब्दिक अर्थ ‘ट्रोल जीभ’ है। यह प्राकृतिक चट्टान का एक टुकड़ा है, जो लगभग 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां सैल्फी लिए बिना आप एक बार भी नहीं रह पाएंगे। 

PunjabKesari

2. विक्टोरिया फॉल्स(Victoria fall)

PunjabKesari
विक्टोरिया फॉल्स में एक चट्टान का पूल है, जो सैल्फी या फोटो लेने के लिए मशहूर है। टूरिस्ट अक्सर इस जगह पर आकर ढेरो सैल्फीज लेते है। 

 

3. येलोस्टोन नेशनल पार्क(Yellowstone National Park)

PunjabKesari
यूएसए की येलोस्टोन नेशनल पार्क में आप कई खूबसूरत तस्वीरें ले सकते है, जिन्हें आप यादगार के तौर भी रख सकते है। यहां येलोस्टोन पार्क में ग्रांड कैन्यन है, जहां खड़े होकर आप कई सैल्फी कैप्चर कर सकते हैं।

PunjabKesari

4. केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका (Cape Town)

PunjabKesari
अच्छी सैल्फी के लिए केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के पास बोल्डर्स बीच का नजारा लें। 3000 से अधिक अफ्रीकी पेंगुइन ने इस समुद्र तट के चारों आश्रय लिया हुआ है। इन प्यारे पक्षियों के साथ आप कई खूबसूरत सैल्फी ले सकते है।

 

5. सिंक्वे टेरे, इटली(Cinque Terre,Italy)

PunjabKesari
इस जगह पर अक्सर दुनिया भर के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है क्योंकि यह इटालियन भूमि पर स्थित है। लैंडस्केप और रंगीन टेरेस, सिंक टेरे सैल्फी क्लिक करने के लिए एक आदर्श जगह मानी जाती है। 

PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News