19 APRFRIDAY2024 9:37:46 PM
Nari

जानवरों से करते हैं प्यार,जरूर करें इन देशों की सैर

  • Updated: 22 Feb, 2017 06:07 PM
जानवरों से करते हैं प्यार,जरूर करें इन देशों की सैर

ट्रैवलिंगः जानवर कुदरत का अनोखा तौहफा है। दुनिया भर में हजारों प्रजातियों के खूबसूरत जानवर हैं,इनमें से खरगोश,कुत्ते,बिल्ली और पांडा ऐसे जानवर हैं जो देखने में बहुत प्यारे लगते हैं। आप भी जानवरों को प्यार करते हैं और इनको करीब से देखने का शौंक रखते हैं तो इन देशों में आप कई तरह के जानवरों को देख सकते हैं। 

 

1. Ōkunoshima, Japan
जापान के Ōkunoshima को खरगोश का आइसलैंड भी कहा जाता है। यहा पर आपको हर जगह प्यारे से और खूबसूरत खरगोश देखने को मिल जाएंगे। यह जगंली खरगोश बहुत सी शांत स्वभाव के और फ्रैंडली है। यहां पर इंसान और खरगोश दोनों एक साथ रहते हैं। लोग इनको देखने के लिए जापान के Inland आइसलैंड पर आते हैं। 

 

2.Tashirojima, Japan
जापान घूमने के लिए जा रहे हैं और जानवर देखने के भी शौकिंन है तो Tashirojima आपके लिए शानदार जगह है। खरगोश के आइसलैंड पर घूमने के बाद आपको यहां पर बिल्लियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस जगह पर हर तरफ बिल्लियां सटी पड़ी हैं और इनको इंसानों के साथ रहने में कोई दिक्कत भी नहीं है। 

 

3. Tomich, Scotland 
स्कॉटलैंड वैसे तो दुनिया की बेहद खूबसूरत जगहों मेें से एक है। आप बिल्ली और कुत्ते पालने के शौकिन हैं तो olden Retriever Festival में आपको कई तरह की ब्रीड के पालतू कुत्ते और बिल्लियां देखने के मिलेगी। जिसे आप खरीद भी सकते हैं।  

 

4.  Palos Verdes Peninsula, California 
यहां पर आप सबसे खूबसूरत पक्षी मोर को देख सकते हैं। 1880 में भारत से यहां पर इस कॉफी संख्या में इस पक्षी को लाया गया था। ताकि कैलिफोर्निया में पक्षीयों की संख्या को कम होती दर को सुधारा जा सके। 

 

5. Chengdu, China 
चीन को यहां की संस्कृति,खाने और शॉपिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पर इन सबके अलावा आपको एक और चीज देखने को मिलेगी।वह है पांडा जी हां यहां पर Giant Panda को देख सकते हैं। इसी कारण यहां पर इस खूबसूरत जानवर को देखने के लिए पर्यटको की भीड़ लगी रहती है। 

Related News