18 APRTHURSDAY2024 9:54:49 AM
nawanshahr

संदिग्ध हालत में मिला मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर युवक का शव

  • Edited By swetha,
  • Updated: 01 May, 2019 10:32 AM
संदिग्ध हालत में मिला मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर युवक का शव

नवांशहर/बलाचौर(त्रिपाठी/बैंस): मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर युवक का शव संदिग्ध हालत में बलाचौर-जगतपुर मार्ग पर खेतों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक  की पहचान धमिन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरिन्द्र सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी मिलने के तुरन्त बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बलाचौर में भेज दिया है।
बलाचौर से गांव जगतपुर के मार्ग पर पड़ते खेतों में मिले करीब 21-22 वर्षीय युवक के शव मिलने की जानकारी जैसे ही राहगीरों को मिली तो लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया। युवक की पहचान के लिए कई लोगों ने मृतक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके चलते उक्त युवक की पहचान धमिन्द्र सिंह पुत्र स्व. सुरिन्द्र सिंह के तौर पर की गई। 

22 अप्रैल को मौसी के घर चंडीगढ़ गया था
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक अपने घर से चंडीगढ़ अपनी मौसी के पास गया हुआ था और सोमवार को ही मौसी के घर से वापस डानसीवाल के लिए चला था कि आज सुबह उसका शव बलाचौर से गांव जगतपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खेतों में से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यदि मृतक चंडीगढ़ से सोमवार को ही अपने नानके घर जाने के लिए निकल पड़ा था तो वह सोमवार की रात्रि को किसके पास ठहरा और अंतिम समय में वह किसके सम्पर्क में था। इस संबंध में पुलिस जांच-पड़ताल करेगी?वहीं यह भी पता चला है कि सोमवार दोपहर बाद से ही युवक धमिन्द्र सिंह का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

क्या की पुलिस ने अब तक कार्रवाई
युवक के संदिग्ध हालातों में शव की जानकारी मिलने के बाद एस.पी.(ऑप्रेशन) वाजीर सिंह और सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर अजीत पाल सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतनाम सिंह के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल बलाचौर के मोर्चरी रूम में भेज दिया। ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी है। मृतक के वारिसों के बयानों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की कोई चोट आदि का निशान नहीं मिला है। ऐसे में मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाने की संभावना है।

जब 4 वर्ष का था तो पिता की हो गई थी मौत
पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पिता की मौत उस समय हो गई थी जब वह केवल 4 वर्ष का था और उस समय उसकी छोटी बहन करीब 2 वर्ष की थी। पिता की मौत के बाद मृतक अपनी मां और बहन के साथ अपने नानके घर डानसीवाल में ही रहता था। पुलिस ने बताया कि उक्त धमिन्द्र सिंह ने मैकेनिकल में डिप्लोमा किया हुआ था जबकि उसकी छोटी बहन अभी पढ़ रही है।

Related News