20 APRSATURDAY2024 5:45:07 AM
Nari

हाथों की टैन हटाने के 5 घरेलू उपाय

  • Updated: 30 Jun, 2017 03:52 PM
हाथों की टैन हटाने के 5 घरेलू उपाय

हाथ  को गोरा करने का उपाय : सुंदर और मुलायम हाथ खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही दूसरों का ध्यान भी आकर्षित होता है। काम में व्यस्त होने के कारण हम हाथों की केयर नहीं कर पाते। जिस कारण हाथ गंधे और काले दिखने लगते हैं। एेसे इन घरेलू उपायों को अपना कर हाथों की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।


1. हल्दी और दही
1 कटोरी दही में थोडी सी हल्दी डाल कर अच्छे से मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को हाछों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हाथ धो लें। इसका 2 हफ्तों तक इस्तेमाल करें।

 

2. नींबू का रस
1 बाउल में गर्म पानी डालें और उसमें 3-4 नींबू का रस मिलाएं। अपने हाथों को 20-25 मिनट तक इसमें डुबो कर रखें। इसे हफ्ते में 2-3 बार ट्राई कर सकते हैं।

 

3. खीरा
1 टेबलस्पून खीरे का जूस,1 टेबलस्पून नींबू का रस और 1 चुटकी हल्दी डाल कर पेस्ट तैयार करें।इसे अपने हाथों पर लगाएं और आधे घण्टे बाद ठंडे पानी से धो लें।

 

4. हल्दी और बेसन
1 कटोरी में 2 टेबलस्पून बेसन,गुलाब जल,1 टेबलस्पून दूध और चुटकी हल्दी मिलाएं।इसे पैक को सोने से पहले हाथों पर लगा लें और सूखने पर धोएं।

 

5. वैसलीन   
रात को सोने से पहले हाथों पर अच्छे से वैसलीन लगाएं और काॅटन के दस्ताने पहनें। कोशिश करें की सुबह ही हाथों को पानी से धोएं।

 

Related News