19 APRFRIDAY2024 5:01:46 AM
Nari

रोजाना खाएं ये 10 फूड्स, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर

  • Updated: 29 Apr, 2017 02:52 PM
रोजाना खाएं ये 10 फूड्स, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर

पंजाब केसरी (सेहत): भागदौड़ भरी बिजी जिंदगी में लोगों को खाने और सोने तक का टाइम नहीं है। शायद इसी लिए रोज डॉक्टरों की दुकानों के बाहर भीड़ लगी रहती है। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है, जिनका सेवन लोग अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए करते है लेकिन यह उनकी सेहत को बनाने के बजाएं बिगाड़ देते है। अगर ऐसे में आपको पता चल जाए कि कौन से आहार रोजाना खाने से आप बिल्कुल स्वस्थ और फिट रह सकते है तो आप अपने शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है। किसी ने सच ही कहा है कि जैसा खाएंगे, वैसी ही सेहत पाएगे। इसलिए आपको अपनी डाइट को लेकर थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि सेहत अच्छी होगी, तभी आप अच्छे से काम कर पाएंगे। रोज ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिनमें भरपूर न्यूट्रीएंस हो जैसे,विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकैमिकल्स, एंजाइम अन्य आदि मौजूद होते है। यह शक्तिशाली पोषक तत्व शरीर को भरपूर एनर्जी देते है और जीवन में आने वाले लक्षण, बीमारी और रोग में कमी करते है। 


1. ग्रीन टी

PunjabKesari

ग्रीन टी अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ वजन घटाने में भी काफी कारगर साबित होती है। ग्रीन टी में बीमारियों के रोकने की क्षमता अधिक होती है। ग्रीन टी की पत्तियों में मौजूद मौजूद कैटिंस कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट्स बीमारियों से लड़के शरीर को हैल्दी रखता है। 

2. बादाम

PunjabKesari

बादाम का सेवन रोज करें क्योंकि यह हृदय को स्वस्थ रखता है। बादाम में फाइबर और प्रोटीन का उच्च स्त्रोत है। बाकी नट्स की तुलना में बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 

3.  ब्लूबेरी

PunjabKesari

ब्लूबेरी दुनिया में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट समृद्ध खाद्य पदार्थों में से एक हैं और स्वस्थ खाद्य पदार्थों की सूची में सबसे ऊपर है। एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। ब्लू बेरी को नीला रंग पॉलिफेनोल से मिलता है, जो अधिकांश एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है। ब्लू बेरी में फाइबर और विटामिन सी काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। 

4. शिमला मिर्च 

PunjabKesari

शिमला मिर्च कई अलग-अलग रंगों में आती हैं जैसे हरा, बैंगनी, नारंगी और लाल। उनमें से प्रत्येक रंग फ़िटेन्यूमेंट्स(phytonutrients) की एक अलग श्रेणी प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में सहायक होते है। शिमला मिर्च में विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए रोज अपनी डाइट में इसे शामिल करें। यह पुरानी सूजन को कम करने में सहायक होती है। 

5. दही

PunjabKesari

ग्रीक दही में कम प्राकृतिक चीनी लैक्टोज और अधिक प्रोटीन होता है। दही के एक कप में लगभग 25% कैल्शियम की मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है। दही में कई लाभकारी बैक्टीरिया भी होते है, जो पाचन तंत्र को ठीक और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाते है। 
6. एवोकैडो
एवोकैडो में स्वस्थ वसा होती है, जो न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि मूड को भी सही रखती है। एवोकैडो में वसा के प्रकार- मोनोअनसैचुरेटेड वसा कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाती है और रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स (वसा) को कम करती है। इसके सेवन से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसे खतरे से बचा जा सकता है। 
7. Quinoa
Quinoa प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। शाकाहारियों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें फाइबर और ब्राउन चावल से दोगुणा प्रोटीन होता है। Quinoa को चावक की तरह बनाया जा सकता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह रक्त शर्करा को संतुलित करके वजन कम करने में मदद करता है।  

8. सेब
अमेरिका में सामान्यत खाए जाने फलों की तुलना में सेब का एंटीऑक्सीडेंट वाले फलों में दूसरा स्थान है। सेब से ज्यादा इसके छिलके में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते है। सेब में 2-3 ग्राम फाइबर होता है। सेब विशेषकर हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह, कैंसर, स्ट्रोक और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
9. पालक
पालक बीटा-कैरोटीन का एक काफी अच्छा स्त्रोत है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हृदय रोग और कैंसर से लड़ने में सहायक होते है। इसके अलावा पालक में लिपोकिक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और ई को पुनर्जन्म करने में मदद करता है। पालक में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। 
10. अंडा
अंडे में केवल कम कैलोरी ही नहीं हैं ब्लकि इसमें प्रोटीन, महत्वपूर्ण पोषक तत्व और स्वस्थ वसा होती हैं। जो लोग नाश्ते में अंडे का सेवन करते है, उनका 65% अधिक वजन कम हो सकता है। अंडों में मौजूद उच्च प्रोटीन रक्त शर्करा को संतुलित करते है, जिनसे मांसपेशियों का निर्माण भी होता है।

Related News