24 APRWEDNESDAY2024 9:23:36 PM
Nari

5 बैस्ट एक्सरसाइज से करें डबल चिन की समस्या को दूर

  • Updated: 14 Mar, 2017 01:29 PM
5 बैस्ट एक्सरसाइज से करें डबल चिन की समस्या को दूर

डबल चिन कैसे कम करें : मोटापे की वजह फैट का असर कई शरीर के कई हिस्सों में दिखने लगता है। चेहरे पर इसका असर डबल चिन के रूप में दिखाई देता है, जिससे चेहरा काफी बेकार लगने लगता है। डबल चिन की समस्या या तो मोटापे की वजह से होती है, नहीं तो बढ़ती उम्र में गले के नीचे की सतह झूल जाने के कारण। इसको छिपाने के लिए कितना ही प्रयास क्यो न कर लें लेकिन असफल हो जाते है। अगर आपकी भी यहीं समस्या है तो परेशान न हो। आज हम आपको डबल चिन की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ असरदार व्यायाम बताएंगे। 

 

1. जीभ प्रेस

अपनी पीठ को सीधे कर सही पोजिशन में बैठ जाएं। इसके बाद अपनी गर्दन को ऊपर को ओर ले जाएं। अपनी जीभ को यहां-वहां हिलाते रहे। इसी प्रकिया को गर्दन को नीचे की ओर ले आएं।

 

2. जीभ बाहर

अपनी पीठ को सीधी पोजिशन पर रखकर बैठ जाएं और अपने मुंह को खोलें। इसके बाद जीभ को बाहर की ओर निकाले। करीब 10 सेकेंड के लिए इस स्थिति में ही रहे।  

 

3.  होंठ व्यायाम

सही पोजिशन पर बैठकर छत की ओर अपने चेहरे को उठाएं। अपने लिप्स को पाउटी शेप में बनाएं और थोड़ी देर इसी पोजिशन में रहें।  सिर्फ 5 टिप्स अपनाकर गर्दन की चर्बी से पाएं छुटकारा

 

4. गर्दन रोल

अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और अपनी गर्दन को धीरे-धीरे को दक्षिण से उसके ऑपोजिट दिशा की ओर घुमाएं। इस व्यायाम को 5 बार दोहराएं।

 

5. मछली के जैसे चेहरा बनाएं

चीन परफैक्ट शेप देने के लिए अपने होठों को मछली के आकार का बनाते हुए दोनों दिशा पर घुमाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार करें। 

 

Related News