20 APRSATURDAY2024 4:42:02 AM
interior decoration

प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग आसानी से छुड़ाएंगे ये आसान टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 Nov, 2018 10:59 AM
प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग आसानी से छुड़ाएंगे ये आसान टिप्स

इन दिनों स्टील के बजाएं प्लास्टिक के बर्तनों को ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। मगर प्लास्टिक के बर्तनों पर अगर कोई जिद्दी दाग लग जाए तो उसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं रोजाना इनका इस्तेमाल करने से इनमें कई बार बदबू भी रह जाती है जो अच्छे से धोने के बाद भी नहीं जाती है। अगर आपके घर भी प्लास्टिक के बर्तन है तो आप हम आपको उनकी देखभाल के लिए कुछ टिप्स बताएंगे जो आपके काम को आसान कर देंगे। 

PunjabKesari

1. बेकिंग सोडा
प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें। एक बाल्टी में गर्म पानी लेकर उसमें 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब बर्तनों को इस पानी में आधे घंटे के लिए डूबों दें। बाद में स्क्रब से रगड़कर उन्हें साफ करें। 

PunjabKesari

2. सिरका
जिद्दी दाग हटाने के लिए सिरका भी काफी फायदेमंद साबित होता है। पानी में सिरका मिलाकर उसमें प्लास्टिक के बर्तनों को कुछ देर डालकर रख दें। अब बाद में स्क्रब से रगड़कर साफ करें। इससे बर्तनों से बदबू भी चली जाएंगी और वह चमक भी जाएंगे। 

3.लिक्विड क्लोरीन ब्लीच
ब्लीच कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों के दाग भी छुड़ाने में मददगार है। लिक्विड क्लोरीन ब्लीच की मदद से प्लास्टिक के बर्तनों को धोएं। इससे दाग आसानी से छुट जाएंगे और उनकी गंध भी गायब हो जाएंगी। 

4. कॉफी

PunjabKesari
प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और उनकी बदबू से राहत पाने के लिए कॉफी भी इस्तेमाल की जा सकती है। कॉफी पाउडर को बर्तनों में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद बर्तनों को रगड़े और धो लें। 


 

Related News