20 APRSATURDAY2024 6:27:23 AM
Nari

तपती गर्मी में भी बच्चों को कूल रखें ये 4 Milk shakes

  • Updated: 12 Jun, 2017 04:10 PM
तपती गर्मी में भी बच्चों को कूल रखें ये 4 Milk shakes

पंजाब केसरी(जायका): तपती गर्मी में लोग कोल्ड ड्रिंक्स या मिल्क शेक पीना पसंद करते हैं। अलग-अलग फलों और फ्लेवर से बनने वाले ये मिल्क शेक न केवल स्वादिष्ट होते है बल्कि सेहत के लिए भी हैल्दी होते है। मिल्क शेक बच्चों को गर्मी में तरोताजा रखता है। इनका सेवन करने से न तो उनको डिहाइड्रेट होना पड़ेगा न ही किसी अन्य समस्या को झेलना पड़ेगा। हम आपको कुछ ऐसे ही मिल्क शेक बनाने सिखाएंगे, जो टेस्ट के साथ बच्चे सेहत को भी बनाएं रखें। 


1. शाही शेक 

PunjabKesari

सामग्री 

- 1 कप ताजा पाइनएप्पल का जूस 
- 2 कप दूध 
- 6 चम्मच चीनी 
- 10 ग्राम आइस क्रीम 
- 3 बड़े चम्मच संतरे का जूस 
- 1 नींबू का रस 
- मेवे और आइस क्यूब

विधि

- सबसे पहले पाइनएप्पल, संतरे और नींबू का रस मिक्स करके उसमें चीनी डाल लें। 
- ठंडा दूध, रस का मिक्स्चर, आइस क्यूब मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। 
- अब आइस क्रीम में चीनी डालकर फेंटे और फ्रिज में रख दें। अब सर्व करने के लिए गिलास मेंजूस का मिक्सचर और ऊपर से चीनी मिक्स आइस क्रीम डाल दें। 
- इसके ऊपर मेवे की कतरन को बुरक दें। 


2. वाटरमिल्न मिल्क शेक 

PunjabKesari

सामग्री 

- पका मीठा तरबूज 
- ठंडा दूध
- शक्कर 
- चुटकी भर इलायची 

विधि 

- खरबूजे को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
- इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। 
- अब 4 बड़े चम्मच पेस्ट, पाव दूध और स्वादनुसार शक्कर मिलकर मिक्सर में 2 मिनट के लिए घुमाएं।  
- गिसास में डालकर सर्व करें। 

3. फ्रैश फ्रूट्स मॉकटेल 

PunjabKesari

सामग्री 

- 1 कप स्ट्रॉबेरी (कटी हुई)
- 1 कप केला( कटे हुई) 
- 1 कप अंगूर
- 1 कप पाइन एप्पल ( कटा हुए)
- चीनी स्वादनुसार 
- 1/2 कप नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस 
- कुटी हुई बर्फ 

विधि 

- मिक्सर में सभी कटे हुए फलों के पीस डाल दें। फिर चीनी और कुटी बर्फ डालकर चलाएं। 
- फिर इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाकर शेक करें और बड़े गिलास में डालकर स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे पीस डालें और सर्व करें। 

Related News