19 APRFRIDAY2024 9:35:42 PM
Nari

Flexible बॉडी के लिए रोज करें ये 3 योग

  • Updated: 08 Apr, 2017 05:26 PM
Flexible बॉडी के लिए रोज करें ये 3 योग

पंजाब केसरी (सेहत): flexible Body यानि लचीला शरीर। कहा जाता है कि शरीर जितना लचीला हो उतना अच्छा होता है। एक तो इससे बीमारियां दूर रहती हैं और दूसरा इससे शरीर एक्टिव रहता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका शरीर लचीला हो तो आज हम आपको कुछ ऐसे योग बताएंगे जिन्हें करके आप अपने शरीर को आसानी से लचीला बना सकते हैं।


योग करने के फायदे

-  बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहता है।
- मोटापा दूर होता है।
- पाचन तंत्र संबंधी रोग नहीं होते।
- गर्दन और पैरों का दर्द दूर रहता है।
- मांसपेशियां मजबूत बनती है।

 

1. नटराज आसन

नटराज आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर दाएं पैर को पीछे ले जाकर जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद उसे घुटने से मोड़कर उस पैर के पंजे को दाएं हाथ से पकड़ें। फिर दाएं हाथ से दाएं पैर को ज्यादा ऊपर उठाने की कोशिश करें। बाएं हाथ को सामने की ओर ऊपर उठाएं। इस दौरान सिर को ऊपर की ओर उठा कर रखें। 3 सेकंड के बाद वापस पहली वाली स्थिति में आ जाएं। फिर इसी क्रिया को दूसरे पैर से करें।

2. हलासन

हलासन करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं अब अपने दोनों हाथों को समानांतर जमीन से टिकाकर रखें। अब दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखें व एड़ी व पंजों को भी मिलाकर रखें। इसके बाद दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। हाथों को सीधा जमीन पर ही टिका रहने दें। इस स्थिति में आने के बाद ठोड़ी सीने के ऊपर के भाग (गले की ओर) पर लग जाती है। हलासन की पूरी स्थिति में आ जाने के बाद 8 से 10 सैकेंड तक इसी स्थिति में रहें और सांस को धीरे-धीरे छोड़ते रहे। फिर वापस अपनी पहली वाली स्थिति में आ जाएं।

3. आकर्ण धनुरासन

आकर्ण धनुरासन करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को टिकाकर सीधे सामने करके बैठ जाएं। इस स्थिति को दंडासन स्थिति कहते हैं। अब हाथों को कमर से हटाते हुए हथेलियों को भूमि पर रखें। कमर, कंधा और सिर सीधा रखें। सामने देखें और गहरी सांस लें। 


 

Related News