25 APRTHURSDAY2024 9:28:16 PM
Nari

सुबह से लेकर सोने तक करेंगे ये 12 काम तो हमेशा रहेंगे हैल्दी एंड फिट

  • Updated: 30 May, 2018 09:31 AM
सुबह से लेकर सोने तक करेंगे ये 12 काम तो हमेशा रहेंगे हैल्दी एंड फिट

बिजी शेड्यूल के कारण आजकल लोग अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते। इसके कारण आपको छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर हो या ऑफिस, काम के चक्कर में आप अपनी सेहत का ठीक से ध्यान ही नहीं रख पाते। जब तक आपकी सेहत ठीक नहीं होगी तब तक आप न ही कोई काम कर पाएंगे और न ही अपने परिवार का ख्याल ठीक से रख पाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को कैसे फिट रखा जाए। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के बीच में 10 ऐसी बाते हैं, जिसे स्वस्थ रखने के लिए ध्यान में रखना चाहिए।
 

कैसे रखें खुद को फिट और फाइन
1. सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू, खीरा या या शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से शरीर में मौजूद सभी विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपका पाचन तंत्र सही रहता है।

PunjabKesari

2. अक्सर घर से जल्दी जाने के चक्कर में आप ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं लेकिन यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसलिए दिन की शुरूआत हमेशा पोष्टिक नाश्ते से करें। इसके अलावा हमेशा 7-9 बजे के बीच ही नाश्ता करें। इससे दिनभर आपका दिमाग एक्टिव रहेगा और एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।
 

3. अगर आप किसी कारण से लंच नहीं लेकर जा पाते तो बाहर से अनहैल्दी भोजन न करें। इसकी बजाए आप किसी फल, लईया, चना आदि का सेवन करें। आप चाहें तो जूस भी पी सकते हैं। अगर आप बाहर से खाना खा भी रहे हैं तो भी पोष्टिक भोजन करने की ही कोशिश करें।
 

4. अक्सर काम करते समय होने वाली थकान को दूर करने के लिए आप चाय या कॉफी का सेवन कर लेते हैं लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदेह ही होता है। इसकी बजाए आप नींबू पानी या कोई डिटॉक्स ड्रिंक पीएं। इसके अलावा आप लस्सी, छाछ या गन्ने का रस भी पी सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
 

5. कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वह सुबह पेट भरकर खाना खा लेते हैं और फिर शाम को भी यही प्रक्रिया दोहराते हैं लेकिन यह गलत हैं। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर में फैट नहीं जमा हो पाता है। साथ ही आप इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं।
 

6. सुबह और शाम थोड़ी देर टहलना सेहत के लिए बहुत सही रहता है। इसलिए सुबह और शाम को थोड़ी देर टहलने जरूर जाएं। इसके अलावा रात का भोजन करने के बाद भी कुछ देर जरूर टहलें।

PunjabKesari

7- दिनभर में 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहेगी और दिल के रोगों का खतरा भी कम होगा।
 

8- जहां तक संभव हो लिफ्ट का प्रयोग करने की बजाए सीढि़यों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी एक्सरसाइज हो जाती है और आप कई बीमारियों से बच जाते हैं। इससे आप फिट और फाइन भी रहते हैं।

 

9. हर किसी को हाइजीन पर खास ध्‍यान देना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनें और संवेदनशील अंगों की साफ-सफाई का जरूर ध्‍यान दें। इससे बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
 

10. रोजाना एक्‍सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप चाहे तो योगा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आप फिजिकली और मेंटली फिट रहेंगे। ये काम आप सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं।
 

11. हर किसी के लिए रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे आप दिनभर ज्यादा फ्रैश और तरोताजा महसूस करते है।
 

12. घर हो या ऑफिस, कोई भी काम करते समय अपने पॉश्चर का ध्यान रखें। ऑफिस में ज्यादा देर बैठे न रहें। इससे आपको कमर दर्द की समस्या नहीं होगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News