25 APRTHURSDAY2024 11:13:36 PM
Nari

शादी के बाद तुरंत बदल जाती हैं ये 7 चीजें

  • Updated: 23 Apr, 2018 04:17 PM
शादी के बाद तुरंत बदल जाती हैं ये 7 चीजें

शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। उसको अपने मां-बाप का घर छोड़कर ससुराल आना पड़ता है। अब वह वैसी लापरवाही या बचपना नहीं दिखा सकती जैसा वह अपने पेरेंट्स के घर में करती थी। शादी के साथ ही शुरू होती है नई लाइफ, नई जिम्मेदारियां और एक नया सफर। इसके अलावा भी लड़की की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं।  आज हम आपको बताएंगे कैसे शादी के बाद आपकी जिंदगी बदल जाती है। तो आइए जानते हैं उन बदलावों के बारे में।


1. सरनेम
शादी के बाद लड़कियों का सरनेम चेंज होता है। शादी से पहले जहां लड़की अपने नाम के साथ पिता का नाम लगती थी। वही शादी के बाद उसको पति का नाम लगाना पड़ता है। यहीं से ही शादी के बाद लड़की के जिंदगी में आने वाले बदलावों की शुरूआत होती है।


2. बड़ों के पैरों को छुना
नई-नई बहू को बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेना पड़ता है। यह एक परंपरा है। वैसे भी बड़ो का पैर को हाथ लगाना एक अच्छी बात है।  

 

3. सोच में बदलाव 
शादी से पहले लड़कियां सिर्फ अपनी खुशी के बारे में ही सोचती हैं। मगर पति के घर आने के बाद उनको ससुराल वालों के बारे में भी सोचना पड़ता है। उन पर कई एेसी जिमेदारियां पड़ जाती है जो पहले उनके माता-पिता कर देते थे। मगर अब यह सारे काम उनको खुद करने पड़ेगें।


4. 24 घंटे एक साथ रहना
पहले आप अपने होने वाले पति से महीने में 1या 2 बार ही मिलती थी। मगर अब शादी के बाद आप उनके साथ रहेगी। साथ में घूमेगे और बाहर जाएंगे। ये सब बदलाव हर लड़की को शादी के बाद बहुत पसंद आते हैं।


5. लुक्स की तरफ ध्यान देना
शादी के बाद लड़कियों को अपनी लुक्स की तरफ ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। जैसे आप अपने मां-बाप के घर पजामा पहन कर घूमती थी। वैसे अब आप ससुराल में नहीं घूम सकते हैं। यही कारण है कि लड़कियां शादी के बाद सज-धज कर रहती हैं।


6. बोलने से पहले सोचना
चाहे शादी से पहले आप किसी से सीधे मुंह बात न करती हो। मगर ससुराल में आने के बाद आपको हर बात बोलने से पहले सोचना पड़ता है। ताकि किसी भी परिवार वाले को बुरा न लगे।

 

7. दिनचर्या में बदलाव
शादी से पहले आपका न खाने का कोई पक्का समय होता था और न हीं सोने का। जब दिल किया खा लिया जब दिल किया सो गए। पर शादी के बाद एेसा नहीं रहता। हर कोई आपसे गंभीरता की उम्मीद करता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News