20 APRSATURDAY2024 8:16:06 AM
Nari

कस्टर्ड एप्पल के ये 7 स्वास्थ्य लाभ (pics)

  • Updated: 23 Aug, 2016 04:44 PM
कस्टर्ड एप्पल के ये 7 स्वास्थ्य लाभ (pics)
कस्टर्ड एप्पल एक मीठा फल ही नहीं बल्कि एक औषधि भी है। यह आसानी से हजम होने वाला और अल्सर व अम्ल पित्त के रोग में लाभकारी शरीफा आयरन व विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत भी है साथ ही इसमें मैग्‍नीशियम और पौटेशियम भी होते हैं। तो चलिए जानें कि कस्टर्ड एप्पल के कमाल के स्वास्थ्य क्‍या-क्‍या हैं।
 
1. सौंदर्य के लिए
 
कस्टर्ड एप्पल में विटामिन ए व सी होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एजिंग व त्वचा पर होने वाले निशानों से भी बचाता है।
 
2. फोड़े-फुंसी और जलन
 
कस्टर्ड एप्पल के पत्तों को पीस कर फोड़े-फुंसी पर लगाने से वे जल्द ही ठीक हो जाते हैं। साथ ही इसके गूदे से बने शरबत के सेवन से शरीर की जलन ठीक हो जाती है।  
 
3. दिल के लिए फायदेमंद
 
कस्टर्ड एप्पल में मौजूद मैग्निशियम दिल को कार्डिएक अटैक से बचाता है और मांसपेशियों को भी रिलेक्स करता है। इसके अलावा इसका रोजाना सेवन करने से हृदय रोगों से भी बचाव जा सकता है।
 
4. बालों के लिए
 
कस्टर्ड एप्पल के बीजों को बकरी के दूध के साथ पीस कर बालों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है साथ ही इससे जुएं भी मर जाती हैं। ध्यान रहे ये अांखों तक ना पहुच पाए।
 
5. पाचन सुधारे
 
कस्टर्ड एप्पल में कॉपर और फाइबर मौजूद होते हैं। सुखाए हुए कस्टर्ड एप्पल को पीसकर इसका पाउडर पानी के साथ लेने से डायरिया में आराम होता है। 
 
6. पेचिश
 
कच्चा कस्टर्ड एप्पल खाने से शरीर में मांस बनता है और पतले होने की समस्या से निजात मिलती है। यह पाचन में आसान होता है, जिसके चलते इसे कभी भी खाया जा सकता है। 

 

Related News