19 APRFRIDAY2024 7:29:22 AM
Nari

जलने पर अपनाएं ये तरीके, मिलेगा जल्द आराम

  • Updated: 28 Aug, 2016 12:13 PM
जलने पर अपनाएं ये तरीके, मिलेगा जल्द आराम

रसोई में खाना बनाते समय या किसी और कारण से त्वचा जल जाती हैं। जिससे त्वचा पर जलन और छाले पड़ जाते हैं। कई बार तो जलने के जख्म जल्दी ठीक भी नहीं होते लेकिन इसकी केयर करना बहुत जरूरी है ताकि इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सके। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

 
 
1. ठंड़ा पानी
त्वचा जल जाने पर या गर्म भाप लग जाने पर तुरंत उस जगह पर ठंड़ा पानी डालें या फिर ठंड़े पानी में तौलिया गीला करके जली हुई जगह पर रखने से आराम मिलता है।
 
2. एलोवीरा
ऐलोवीरा त्वचा की किसी भी तरह की समस्या में रामबाण है। त्वचा के जल जाने पर ऐलोवीरा का लेप लगाने से राहत मिलती है।
 
3. आलू
जलने पर आलू को काटकर जख्म पर रख दें या फिर इसे पीसकर लेप लगाने से जलन कम हो जाती है और छाले भी नही पड़ते।
 
4. हल्दी 
हल्दी अच्छा एंटीसेप्टीक है और कुदरती गुणों से भरपूर है। जली हुई त्वचा पर जल्दी ही हल्दी का पानी लगाने से दर्द को आराम मिलता है और छाले भी नही पडते।
 
5. शहद
शहद बहुत अच्छा एंटीबायोटीक है। जलने पर शहद को पट्टी पर लगाकर घाव पर लगा लें। इसे दिन में 3-4 बार दोहराएं।
 
6. टी बैग
जल जाने पर टी बैग को ठंड़े पानी में भिगोकर घाव पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है। यह घाव पर होने वाली जलन को रोकता है। 
 
7. तुलसी के पत्ते
जल जाने पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से जलने के बाद निशान नहीं पड़ते और दाग पूरी तरह से साफ हो जाते हैं।
 
8. टूथ पेस्ट
जलने के तुरंत बाद घर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कोई भी टूथपेस्ट लगा लें। इससे छाले नही पडेगें।
 
9. नमक वाला पानी
रसोई में काम करते समय हाथों के जल जाना आम बात है इसलिए जल्दी ही पानी में नमक घोलकर गाढा घोल बनाएं जले हुई त्वचा को इसमें डुबो दें। इससे ठंडक भी मिलेगी और छाले भी नही पड़ेगें।
 
10. मीठा सोडा
जली हुई त्वचा पर जल्दी से मीठा सोडा लगा लें। इससे जलन बिल्कुल नही होगी और छाले भी नहीं पडेगें।
 
 
 
 

 

Related News