19 APRFRIDAY2024 8:45:28 PM
Nari

खाएं ये भोजन, हर दर्द से मिलेगा निजात(Pics)

  • Updated: 29 Aug, 2016 05:39 PM
खाएं ये भोजन, हर दर्द से मिलेगा निजात(Pics)
शरीर में दर्द होना आम सी बात है और बहुत लोग इस परेशानी से जूझते हैं। किसी के सिर तो किसी के घुटनों में दर्द। जिससे निजात पाने के लिए बहुत बार दवाईयों का सहारा भी लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोलियों का असर दर्द पर कुछ ही देर के लिए रहता हैं। कुछ देर बाद इससे शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है।कुछ खाने वाले ऐसे पदार्थ हैं जिनकोे अपने आहर में शामिल करके आप  दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पदार्थ...
 
1. अदरक 
 
अदरक बहुत अच्छा दर्द निवारक है। इसमें कैल्शियम,आयरन और विटामिन सहित और भी बहुत से गुण मौजूद हैं। खाने में इसके इस्तेमाल से जोड़ो के दर्द से राहत मिलती है।
 
2. दालचीनी
 
दालचीनी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। इसे मसालों और खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है।
 
3. प्‍याज
 
प्याज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सल्फर मौजूद होता है जिससे सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।  
 
4. हल्‍दी
 
हल्दी बहुत एंटीऑक्सीडेंट है जो दर्द के लिए रामबाण है। किसी भी तरह के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी में दूध डालकर पीने से फायदा मिलता है।
 
5. चेरी
 
चेरी खाने से गठिया और शरीर में किसी भी तरह के दर्द से राहत मिलती है। अपने खाने में फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।
 
6. अखरोट

अखरोट बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। इसे रात को भिगो कर सुबह दूध के साथ खाना बहुत फायदेमंद होता है। 
 
 
 

 

Related News