24 APRWEDNESDAY2024 2:08:56 PM
Nari

इस बर्तन में पीएंगे पानी तो होगें कई स्वस्थ्य लाभ(Pics)

  • Updated: 25 Jul, 2016 11:35 AM
इस बर्तन में पीएंगे पानी तो होगें कई स्वस्थ्य लाभ(Pics)
तांबे की धातु को शुद्ध माना जाता है। इसमें पानी पीने से पानी में मौजूद कीटाणु खत्म हो जाते हैं और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कई डॉक्टर भी लोगों को इसमें पानी पीने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इसके सेहत संबंधी होने के बारे में... 
 
 
1. कॉपर की कमी दूर 
 
शरीर में कॉपर की कमी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीया जाएं तो इससे शरीर में कॉपर की कमी को पूरा हो जाती है  और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से सुरक्षा देता है. 
 
2. बैक्टीरिया को खत्म करें
 
तांबे के बर्तन में पानी पीने से डायरिया,पीलिया जैसी बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। 
 
3. ऑर्थराइटिस की समस्या
 
 तांबे में एंटी-इन्फलेमेटरी जैसे त्तव मौजूद होते हैं। जो शरीर में किसी भी तरह की सूजन, दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिल जाता है। इससे आर्थराइटिस की समस्या से भी निजीत पाई जा सकती है। 
 
4. कैंसर से रोकथाम
 
अमेरिका की एक कैंसर सोसायटी के अनुसार इसमें पानी पीने से कैंसर जैसे भयानक रोग को शुरूवात मेें ही रोका जा सकता है। 
 
5. पेट के लिए लाभकारी
 
इसके रोजाना उपयोग से पेट की गैस,एसीडिटी और कब्ज जैसा परेशानिया दूर हो जाती हैं।
 
6. लिवर और किडनी
 
तांबे का पानी शरीर में किसी भी तरह की इंफेक्शन को दूर करता है। यह लिवर और किडनी को भी स्वस्थ्य रखता है।
 
7. एनीमिया में असरदार
 
एनीमिया के रोगी को तांबे के बर्तन में पानी पिलाने से लाभ मिलता है।
 
8. चमकदार त्वचा
 
यह यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी रोगों को पनपने नहीं देता। जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है. 
 
9. पाचनतंत्र मजबूत
 
रात को तांबे का बर्तन में पानी रख कर सुबह पीने से पाचन प्रक्रिया दुरूस्त होेती है और यह शरीर में जमा फैट को कम करने में मददगार है।
 
10. ब्लड प्रेशर कंट्रोल
 
यह ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रख कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट अटैक का खतरा भी इससे कम हो जाता है। 

 

Related News