18 APRTHURSDAY2024 9:56:20 AM
Life Style

Zodiac Sign: सिर्फ एक शब्द से जानिए, क्या है आपकी खासियत!

  • Updated: 28 May, 2018 11:20 AM
Zodiac Sign: सिर्फ एक शब्द से जानिए, क्या है आपकी खासियत!

हर किसी में ऐसी कोई न कोई खूबी तो जरूरी होती है, जिसके कारण आप सबसे अलग होते हैं। मगर क्या आप अपनी इस खूबी को एक शब्द यानि सिंगल वर्ड में बता सकते हैं। बेशक आप यह न कर पाएं लेकिन आपकी राशि ऐसा कर सकती हैं। आज हम आपको आपकी राशि के हिसाब से एक शब्द में आपकी खूबी के बारे में ताएं। तो चलिए जानते हैं किस तरह आपकी राशि आपकी क्वालिटी को Single Word में Describe करती हैं।
 

1. मेष राशि- Fearless
इस राशि के लोग जन्म से ही निडर स्वभाव के होते हैं। एक शब्द जो आपको पूरी तरह बयां कर सकता है वह Fearless यानी निडर है। जिंदगी में शायद ही कोई ऐसी चीज हो, जिसे लेकर आपको डर लगता हो।
 

2. वृषभ राशि- Courageous
वृषभ राशि के लोग काफी सहासी और हिम्मतवाले होते हैं। बेशक लोग आपको पत्थर दिल कहकर पुकारें, मगर ये है आपकी क्वालिटी और आपकी इसी खासियत को यह शब्द बयां करता है। आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने का हौसला रखते हैं।
 

3. मिथुन राशि- Versatile
आपकी सभी खूबियों को एक शब्द में बताने वाला शब्द है Versatile यानी कई गुणों का खजाना। अपनी इसी खूबी के कारण आप रिश्तेदारों से लेकर फ्रेंड्स के बीच मशहूर रहती हैं। किसी भी काम को आसानी से करने का गुण आप में होता है।
 

4. कर्क राशि- Sensitive
दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार इस राशि के लोग काफी सेंसटिव यानि संवेदनशील होते हैं। आपकी खूबी को बयां करने के लिए यह एक शब्द बिल्कुल परफेक्ट है। आप अपने रिश्तों को हमेशा हर चीज से ज्यादा अहमियत देते हैं।
 

5. सिंह राशि- Authoritative
सिंह राशि के लोगों के लिए Authoritative यानि आधिकारिक (हुक्म चलाना) शब्द बिल्कुल परफेक्ट है। आपको अपना हुक्म चलाना या कहें कि लोगों पर अपना हक जताना अच्छी तरह आता है। इसके साथ ही आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की काबलियत भी रखते हैं।
 

6. कन्या राशि- Tracker (खोजी)
इस राशि के लोगों को अपने के साथ-साथ दूसरों की प्रॉब्लम सुलझाना भी बहुत अच्छा लगता है। इसलिए यह शब्द आपकी पर्सनैलिटी पर फिट बैठता है। अपनी खोजबीन की इस आदत से आप हर परेशानी का हल ढूढ़ लेते हैं। आपकी यह आदत कई बार दूसरे लोगों की मुश्किल भी हल कर देती है।
 

7. तुला राशि- Tactful
डिप्लोमेसी तुला राशि के लोगो में अच्छी तरह भरी हुई होती है। यह अच्छी तरह जानते हैं कि कब किसके साथ कैसे बिहेव करना है। Tactful यानी व्यवहारकुशलता ही वह शब्द है, जो इनकी खूबी को अच्छी तरह बयां करता है। जिंदगी की हर परिस्थिति को बैलेंस करना इन्हें अच्छी तरह आता है।
 

8. वृश्चिक राशि- Intense
इस राशि के लोग हर सिचुएशन में पैशन से काम लेते हैं। यह किसी भी काम को करने के लिए उसमें अपनी पूरी जान लगा देते हैं। वह एक शब्द जो आपको describe करता है वो है intense, क्योंकि आप हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखती हैं और हर चीज में परफेक्शन ढूंढती हैं।
 

9. धनु राशि- Hopeful
बुरे से बुरे हालात में भी धनु राशि के लोग अपनी होप नहीं छोड़ते। अपने पर विश्वास रखने वाले इस राशि के लोग हर मुश्किल वक्त में भी खुशी के पल ढूंढना और उनमें रंग भरना जानते हैं।
 

10. मकर राशि- Independent
स्वतंत्र सोच रखने के साथ-साथ इस राशि के लोग आजादी से जीना भी पसंद करते हैं। आपको किसी भी काम के लिए दूसरों पर डिपेंड रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसलिए आपकी पर्सनैलिटी के लिए Independent शब्द बिल्कुल सही है। अपने दम पर अपने सपने पूरा करने के लिए आप जी-जान लगा देती हैं।
 

11. कुंभ राशि- Affectionate
आपकी इसी खूबी के कारण लोग आपको जल्दी पसंद करने लग जाते हैं। शांत और स्नेही स्वभाव होने के कारण आप हर इंसान में कोई न कोई न खूबी ढूंढ लेते हैं। इसलिए आपके लिए एक शब्द है- Affectionate। आपको लोगों से प्यार करना और उनका प्यार पाना अच्छी तरह आता है।
 

12. मीन राशि- Mysterious
इस राशि के लोग स्वभाव से भी बहुत रहस्मयी होते हैं। आप अपनी बनाई हुई दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों की इमेजिनेशन काफी तेज होती है। इसलिए आप किसी भी बोरिंग सिचुएशन को क्रिएटिव तरीके से मजेदार बना देते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News