20 APRSATURDAY2024 3:24:01 PM
Life Style

बैसाखी स्पैशल: 13 अप्रैल से जुड़ी इन बातों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 13 Apr, 2018 02:18 PM
बैसाखी स्पैशल: 13 अप्रैल से जुड़ी इन बातों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में बैसाखी का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन किसानों के लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि इस दिन फसल काटी जाती है। इसलिए इस दिन को 'फसलों का त्योहार' भी कहा जाता है। इसी दिन, 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। खुशी के साथ-साथ यह दिन जालियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा भी इस तारीख में ऐसी बहुत-सी घटनाएं हुई हैं, जिसे शायद ही कोई जानता हो। आज हम आपको बैसाखी के दिन से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है 13 अप्रैल से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
 

13 अप्रैल से जुड़ी कुछ खास बातें-
1. यह तो सब जानते हैं कि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। मगर क्या आप जानते हैं कि इसी दिन इटली की जंग में नेपोलियन ने आॅस्ट्रिया को हराया था।
 

2. भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' बनाने वाले फिल्ममेकर दादासाहब तोरणे का जन्म भी 13 अप्रैल, 1890 में हुआ था।
 

3. 13 अप्रैल, 1919 में ही जालियांवाला बाग में ब्रिटिश जनरल डायर ने सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर सैकड़ों लोगों की जान ली थी।
 

4. 1947, 13 अप्रैल के ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमैट संबंध स्थापित हुए थे। वहीं 1944, 13 अप्रैल के दिन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच डिप्लोमैट संबंध बने थे।
 

5. 13 अप्रैल का दिन 'एक्वाडोर शिक्षक दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, जिसे शायद ही कोई जानता हो।
 

6. भारतीय क्रिकेट टीम ने 1984, 13 अप्रैल के दिन शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता था।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News