23 APRTUESDAY2024 4:33:37 PM
Life Style

ये है अलग-अलग साम्राज्य के शाही ताज, जिनमें जड़ें हैं कई हजार हीरें

  • Updated: 27 Sep, 2017 01:24 PM
ये है अलग-अलग साम्राज्य के शाही ताज, जिनमें जड़ें हैं कई हजार हीरें

कोहिनूर हीरे के बारे में कौन नहीं जानता। यह दुनिया का सबसे दुर्लभ और बेशकीमती हीरों में से एक है। पुराने समय में राजा-महाराजों के ताज पर जड़ा होता था। ताज को प्रशासन के सभी समस्त अंगों में राज्य और शासन का प्रतिक माना जाता है। अगर उनके ताज की कीमत की बात करें तो वो होश उड़ाने वाली है। आज हम आपको अलग-अलग देशों के शासकों के ताज के बारे में बताएंगे, जो कीमती ही नही, बल्कि काफी मशहूर भी है। यह ताज  विधीशास्त्र तथा राजतांत्रिक व्यवस्था में  अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 

 

ब्रिटेन की महारानी का मुकुट 

PunjabKesari
ब्रिटेन की महारानी का शाही ताज पर कोहिनूर जड़ा था, जो अक्सर चर्चा में रहता है। बताया जाता है ब्रिटेन जाने से पहले यह ताज पंजाब के सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह के पास हुआ करता था। इस ताज का नाम द गर्ल्स ऑफ द ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड है जिस पर लगभग 10 हजार हीरे लगे है।

रूस का ताज 

PunjabKesari
रूसी साम्राज्य दुनिया के सब से बड़े साम्राज्यों में से एक था। रूसी साम्राज्य के ताज का नाम ग्रेट इंपीरियल क्राउन हैं। 

नीदरलैंड्स का ताज 

PunjabKesari
नीदरलैंड्स के राजा विलेम अलेंक्सांडर और रानी मक्सिमा की शाही पोशाक भी काफी खूबसूरत है।नीदरलैंड्स के पास चौथी सदी का सोने का ताज है। जब महारानी बेयाट्रिक्स ने गद्दी छोड़ी तो उनके बेटे प्रिंस विलेम अलेंक्सांडर राजा बने। 

हंगरी का मुकुट

PunjabKesari
हंगरी में लगभग 1200 साल तक जो भी राजा बना, उसके सिर पर यही होली क्राउन ऑफ़ हंगरी सजा। भले ही अब वहां राजशाही खत्म हो चुकी है लेकिन मुकुट अतीत की निशानी बना हुआ है।

पुर्तगाल का मुकुट 

PunjabKesari
वेसे तो पुर्तगाल में अब राजशाही के दौर की ज्यादा चीजें नहीं बची लेकिन 19वीं सदी के पुर्तगाली राजा जॉन का मुकुट पूरी तरह सलामत है। 

ईरान का ताज

PunjabKesari
ईरान की रानी फराह दीबा हुआ करती थी। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले राजशाही व्यवस्था थी। 

Related News